सारंगढ़ बिलाईगढ़ 28 अप्रैल 2025/शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को ज़रूरतमंदों तक पारदर्शिता और त्वरित प्रक्रिया के माध्यम से पहुँचाने के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के कुशल नेतृत्व में संचालित सुशासन तिहार, आम नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण कदम साबित हो रहा है। इसका मुख्य उद्देश्य पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का त्वरित लाभ दिलाना और शासन-जनता के बीच सेतु का कार्य करना है, जिससे समाज के प्रत्येक वर्ग तक विकास की किरण पहुँच सके।

कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे के मार्गदर्शन में सुशासन तिहार के अंतर्गत प्राप्त आवेदनों का संबंधित विभागों द्वारा तत्परता से निराकरण किया जा रहा है। इसी क्रम में सुशासन तिहार अंतर्गत श्रध्दा सारथी निवासी महाराणा प्रताप वार्ड नगर पंचायत बरमकेला द्वारा राशनकार्ड बनाने हेतु आवेदन प्रस्तुत किया गया था, जिसे तत्काल अनिल कुमार सोनवानी मुख्य नगरपालिका अधिकारी बरमकेला द्वारा अवलोकन कर पाया कि उनको राशनकार्ड उपलब्ध नहीं हो पाया था। आवेदन का निराकरण कर आवेदक को बुलाकर राशनकार्ड क्रमांक 227635933537 नाम श्रीमती श्रध्दा सारथी को नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि, उपाध्यक्ष एवं पार्षद के हाथों प्रदान किया गया। अब अगले माह से राज्य सरकार द्वारा नियमानुसार शासकीय उचित मूल्य दुकान से चावल प्रदान किया जाएगा। इस दौरान राजू नायक उपाध्यक्ष नगर पंचायत बरमकेला, मनोहर नायक अध्यक्ष प्रतिनिधि, सालिकराम नायक, सुनील शर्मा
अनिल कुमार सोनवानी मुख्य नगरपालिका अधिकारी नगर पंचायत बरमकेला आदि उपस्थित थे।
राशन कार्ड मिलने पर श्रध्दा सारथी हुई खुश
जीवन की बुनियादी जरूरत की सामग्री राशनकार्ड लंबे इंतजार के बाद मिलने पर आवेदिका श्रध्दा सारथी के चेहरे पर संतोष और खुशी साफ झलक रही थी। उन्होंने समाधान मिलते ही मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रति कृतज्ञता प्रकट करते हुए शासन की त्वरित कार्यप्रणाली की सराहना की।
- अखंड राम सप्ताह नाम यज्ञ में शामिल हुईं जिपं सदस्य डॉ. अभिलाषा नायक, ग्रामीणों के साथ किया राम नाम जाप… - September 26, 2026
- पवनी में सेवा संकल्प का असर, 190 से ज्यादा लोगों की हुई स्वास्थ्य जांच… - September 26, 2026
- कनकबीरा चौकी के नवीन भवन को संवारने वाले प्रभारी टीकाराम खटकर का सरिया तबादला..उद्घाटन का नहीं मिला अवसर, पर जनता के दिलों में बनाई अमिट पहचान.. - September 26, 2026
