सारंगढ़ बिलाईगढ़, 28 अप्रैल 2025/ मंगलवार को आयोजित कलेक्टर जनदर्शन कार्यक्रम नवनियुक्त कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे का पहला जनदर्शन होगा। कलेक्ट्रेट सारंगढ़ में प्रति सोमवार को आयोजित कलेक्टर जनदर्शन में बदलाव किया गया है, जिसके अनुसार अब प्रति मंगलवार को कलेक्टर जनदर्शन आयोजित होगा। जनदर्शन के पूर्व आवेदकों का हेल्थ चेकअप के बाद कलेक्टर से भेंट होगा। जिले के स्वास्थ्य विभाग की टीम इस दौरान शिविर लगाकर सेवा देंगे। इसी प्रकार प्रति मंगलवार को 11 बजे आयोजित होने वाला समय सीमा की बैठक, अब 10 बजे आयोजित किया जाएगा। समय सीमा की बैठक के बाद डॉ संजय कन्नौजे कलेक्टर जनदर्शन में लोगों से मुलाकात करेंगे।

Latest posts by जगन्नाथ बैरागी (see all)
- अखंड राम सप्ताह नाम यज्ञ में शामिल हुईं जिपं सदस्य डॉ. अभिलाषा नायक, ग्रामीणों के साथ किया राम नाम जाप… - September 26, 2026
- पवनी में सेवा संकल्प का असर, 190 से ज्यादा लोगों की हुई स्वास्थ्य जांच… - September 26, 2026
- कनकबीरा चौकी के नवीन भवन को संवारने वाले प्रभारी टीकाराम खटकर का सरिया तबादला..उद्घाटन का नहीं मिला अवसर, पर जनता के दिलों में बनाई अमिट पहचान.. - September 26, 2026
