छत्तीसगढ़:गर्लफ्रेंड बॉयफ्रेंड की मौत : देर रात पार्टी करके लौट रहे थे, संतुलन बिगड़ने से हुआ हादसा…

भिलाई। दुर्ग जिले के भिलाई में एक तेज रफ्तार कार के पोल से टकराने से गाड़ी में सवार गर्लफ्रेंड और बॉयफ्रेंड की मौत हो गई। दोनों 28 अप्रैल, सोमवार करीब 4 बजे पार्टी करके लौट रहे थे, तभी हादसा हो गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि, मौके पर ही दोनों ने दम तोड़ दिया। मामला स्मृति नगर चौकी क्षेत्र का है।
अवंतीबाई चौक से कुरुद जाने वाली रोड पर ये हादसा हुआ। दोनों की पहचान नंदिनी रोड छावनी निवासी आलोक साहू (28) और भिलाई नगर निवासी पूजा प्रसाद (27) के तौर पर हुई है। दोनों नर्सिंग स्टूडेंट थे। पुलिस के मुताबिक, तेज रफ्तार के कारण मोड़ में बैलेंस बिगड़ने से ये हादसा हुआ है। टक्कर के बाद कार के सामने का हिस्सा पूरी तरह डैमेज हो गया है।
चौकी प्रभारी गुरविंदर संधू ने बताया कि हादसा सोमवार सुबह करीब तीन से चार बजे के बीच हुआ है। आलोक कार चला रहा था। बगल में पूजा प्रसाद बैठी थी। वो लोग कुरुद से मॉल रोड की तरफ जा रहे थे। जैसे ही वे अवंतीबाई चौक से कुरुद जाने वाली रोड के लिए मुड़े, कार की रफ्तार अधिक होने से कार सड़क के बीच में लगे पोल से जा टकराई।
डॉक्टर्स ने दोनों को मृत घोषित किया
प्रत्यक्षदर्शियों ने हादसे की सूचना डायल 112 को दी। इसके बाद स्मृति नगर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने 108 एम्बुलेंस को बुलाया और दोनों को लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल सुपेला भिजवाया। सुपेला अस्पताल में डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद उनके शव को वहीं मर्चुरी में रखवा दिया गया है। दोनों का पोस्टमॉर्टम कुछ घंटे बाद किया जाएगा। इधर दुर्घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। स्मृति नगर पुलिस कार को जब्त कर मामले की जांच कर रही है।
- एचडीएफसी बैंक सारंगढ़ ब्रांच द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन… - December 15, 2025
- उपभोक्ताओं के साथ धोखा! हसौद क्षेत्र के ग्रामीण अंचल मे गांवों नेटवर्क की बदहाली से जनता परेशान..महीने का रिचार्ज पूरा, सुविधा अधूरा.. - December 15, 2025
- प्रशासनिक अवहेलना का शिकार शासकीय माध्यमिक शाला आमाकछार…जर्जर हालत में पढ़ने मजबूर बच्चे, क़भी भी घट सकती है दुर्घटना..!शौचालय के अभाव से छात्राओं को भारी परेशानी.. - December 15, 2025

