बिलाईगढ़। विधानसभा क्षेत्र के ग्राम आमगांव बार, नवापारा निवासी स्वर्गीय धनीराम यादव की शोक सभा में प्रदेश एवं जिला स्तर के पदाधिकारियों सहित समाजजनों ने पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान उपस्थित लोगों ने स्वर्गीय धनीराम यादव के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की तथा शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाते हुए इस कठिन समय में उनके साथ खड़े रहने की बात कही।ल
शोक सभा के दौरान माहौल गमगीन रहा। उपस्थित पदाधिकारियों एवं समाजजनों ने स्वर्गीय धनीराम यादव के सामाजिक योगदान को याद करते हुए उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया और ईश्वर से शोक संतप्त परिवार को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।
श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में प्रदेश उपाध्यक्ष भगत सिंह यादव, राजनीतिक प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष तीरथ यादव, युवा प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष चंदराम यादव, प्रदेश मीडिया प्रभारी धनेश यादव, रमेश यादव, सोहन यादव, कोषाध्यक्ष भगवती यादव, सचिव मनोज यादव, अध्यक्ष संतोष यादव, पूर्व सचिव बिलाईगढ़ संतोष यादव, जिला उपाध्यक्ष राम कुमार यादव, कार्तिक राम यादव, अध्यक्ष बाबूलाल यादव, प्रताप यादव, तिलक राम यादव, जयलाल यादव, गुरुदेव यादव, चैन सिंह यादव, शांति लाल यादव, पन्ना लाल, सोहन यादव सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं समाजजन उपस्थित रहे।

- बारिश के बीच बाढ़ का अलर्ट, 66 गेट खुले; प्रशासन पूरी तरह सतर्क… - September 26, 2026
- मां की स्मृति में रोपा अक्षय वट, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प… - September 26, 2026
- धनीराम यादव की शोक सभा में जुटे पदाधिकारी, नम आंखों से दी श्रद्धांजलि… - September 26, 2026
