सरगुजा। छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में दर्दनाक हादसा हुआ है, जहां कच्चे मकान की दीवार गिरने से एक नाबालिग मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया है.

घायल को तत्काल इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
जानकारी के अनुसार, दरिमा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम करजी में एक मकान मालिक अपने पुराने कच्चे मकान को तोड़कर नया मकान बनवा रहा था, जिसके लिए मैनपाट क्षेत्र के कदनई गांव से कुछ मजदूर काम करने के लिए लाए गए थे. काम के दौरान अचानक मिट्टी की दीवार भरभराकर गिर पड़ी, जिससे दो मजदूर मिट्टी में दब गए. घटना में एक नाबालिग मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं दूसरा मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया है. घटना की सूचना मिलते ही दरिमा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है.
Latest posts by जगन्नाथ बैरागी (see all)
- SP का बड़ा प्रशासनिक एक्शन, 13 पुलिसकर्मियों का तबादला…किसे मिली कौन-सी जिम्मेदारी? - September 24, 2026
- एसपी शर्मा के निर्देशन में भटगांव पुलिस की बड़ी कार्रवाई, महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार… - September 24, 2026
- राजपूत समाज भवन निर्माण का हुआ भूमिपूजन, जनप्रतिनिधियों ने दी शुभकामनाएं… - September 24, 2026
