बढ़ती गर्मी के बीच छत्तीसगढ़ में जलसंकट की समस्या गहराती जा रही है। प्रदेश के कई जिलों में भूजल स्तर में तेजी से गिरावट हो रही है। भूजल स्तर में गिरावट को देखते हुए प्रशासन ने प्रदेश के एक दर्जन से ज्यादा जिलों में नए बोर खनन पर रोक लगा दी है।

राजनांदगांव, रायगढ़, बिलासपुर, राजधानी रायपुर, महासमुंद, खैरागढ़, बलरामपुर, सारंगढ़ समेत कई अन्य जिलों में बोर खनन पर रोक लगाई जा चुकी है। वहीं कोरिया, धमतरी में भी भूजल स्तर में गिरावट आई है।
प्रशासन ने जल संकट को ध्यान में रखते हुए नई दिशा-निर्देश जारी किए हैं, जिनके तहत भूजल के अत्यधिक दोहन को रोकने के लिए नए बोर खनन पर रोक लगाई गई है। मिली जानकारी के अनुसार, कोरिया और धमतरी जिलों में भी भूजल स्तर में गिरावट आई है। इसके कारण कई क्षेत्रों में जलापूर्ति की समस्या उत्पन्न हो रही है।
Latest posts by जगन्नाथ बैरागी (see all)

