बलरामपुर: कोतवाली पुलिस ने एक बड़े ठग को गिरफ्तार किया है जो फर्जी फाइनेंस कंपनी के नाम पर देश के कई राज्यों में लाखों की ठगी को अंजाम देता था। आरोपी दीपक गोप जो इस गिरोह का मुख्य सरगना है को झारखंड से गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस के अनुसार दीपक गोप अपने साथियों के साथ मिलकर मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और झारखंड में 60% डिस्काउंट पर फाइनेंस कराने और शादी के नाम पर ठगी करता था। लोगों को बड़े ऑफर और योजनाओं का झांसा देकर उनसे लाखों रुपये वसूलता और फिर कंपनी बंद कर फरार हो जाता था।
इस गिरोह के खिलाफ साल 2022 में मामला दर्ज किया गया था जिसमें अब तक कई आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं। लेकिन गिरोह का मास्टरमाइंड दीपक गोप लगातार फरार चल रहा था। आखिरकार पुलिस की सतर्कता और सक्रियता से उसे दबोच लिया गया। पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है और अन्य पीड़ितों की पहचान के लिए भी जांच जारी है।
- सारंगढ़:ई-चालान के नाम पर बड़ा साइबर खेल! एक क्लिक में खाली हो सकता है बैंक खाता… - September 14, 2026
- शराब प्रेमियों को बड़ा झटका! सारंगढ़ समेत सभी प्रीमियम शराब दुकानों में कैशलेस बिक्री… - September 14, 2026
- रायगढ़:ट्रांसफर के बाद भी डीईओ ऑफिस में जमे कर्मचारी, युक्तियुक्तकरण पर उठे सवाल… - September 14, 2026
