एक युवक बाइक पर सवार होकर मां सर्वमंगला के मंदिर दर्शन करने जा रहा था। इस दौरान मंदिर से कुछ दूर पहले पर ही मुख्य मार्ग पर चलती बाइक में आग लग गई। किसी तरह युवक ने कूद कर अपनी जान बचाई।

वहां मौजूद कुछ लोग और दुकानदारों ने अपनी सूझबूझ का परिचय देते हुए रेत डालनी शुरू की। वहीं, कुछ दुकानदारों ने बाल्टी से पानी लाकर आकर पर डाला। सर्वमंगला मंदिर के बाहर नारियल दुकान के मालिक ने बताया कि युवक कोरबा की तरफ से आ रहा था। अचानक चलती बाइक में धुआं निकलता देख वह चलती गाड़ी से कूद गया। बाइक जलने लगी लगी थी। स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया गया। वहीं, घटना की सूचना मिलते ही सर्वमंगला चौकी प्रभारी विभव तिवारी अपने स्टाफ के साथ मौके पर पहुंचे और घटनाक्रम की जानकारी ली।
Latest posts by जगन्नाथ बैरागी (see all)
- प्रदेश स्तरीय महासम्मेलन में बड़ी सौगात: NHM कर्मचारियों को 33 दिन के वेतन का ऐलान… - June 14, 2026
- श्रीमती उषा प्रियदर्शी वैष्णव बनीं राज्य महिला आयोग की नई अध्यक्षा..नारी सम्मान, सुरक्षा और सशक्तिकरण को मिलेगा बल… - June 14, 2026
- डॉ. दीपक जायसवाल के नेतृत्व मे सारंगढ़ जिला अस्पताल की बदली तस्वीर…आधुनिक सुविधाओं से अब मरीजों को मिल रहा नया जीवन..करोड़ों की सरकारी संपत्ति को खुर्द-बुर्द होने से बचाया..सारंगढ़ मे ब्रेन हैमरेज, लकवा और दिल की बीमारियों का इलाज संभव.. - June 14, 2026

