मध्यप्रदेश शासन के स्कूल शिक्षा विभाग ने वर्ष 2025 के लिए स्कूली छात्रों और शिक्षकों के अवकाशों का शेड्यूल जारी कर दिया है।

ग्रीष्मकालीन अवकाश:
छात्रों के लिए 1 मई से 15 जून तक कुल 46 दिनों की छुट्टियाँ रहेंगी। शिक्षकों के लिए 1 मई से 31 मई तक 31 दिन का ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित किया गया है।
दशहरा अवकाश:
1 अक्टूबर से 3 अक्टूबर तक रहेगा दशहरे का अवकाश।
दीपावली अवकाश:
18 अक्टूबर से 23 अक्टूबर तक दीपावली की छुट्टियाँ घोषित की गई हैं।
शीतकालीन अवकाश:
31 दिसम्बर से 4 जनवरी तक शीतकालीन अवकाश रहेगा।
शिक्षा विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार सभी सरकारी और संबद्ध स्कूलों में यह अवकाश व्यवस्था लागू होगी।
Latest posts by जगन्नाथ बैरागी (see all)
- सारंगढ़ में ‘सेवा संकल्प’ की नई पहल, हर बच्चे तक पहुंचेगी शिक्षा.. - September 18, 2026
- सारंगढ़ की संतोषी के लिए महतारी वंदन बनी उम्मीद की किरण… - September 18, 2026
- सारंगढ़ में हजारों दीयों से जगमगाया माई नाथलदाई मंदिर, सेवा संकल्प में दिखी श्रद्धा और जनभागीदारी की रोशनी… - September 18, 2026
