कहीं पड़ेगी भीषण गर्मी, तो कहीं बारिश से मिलेगी राहत, IMD ने जारी किया चार दिनों का अलर्ट…
देशभर में भीषण गर्मी का प्रकोप शुरू हो गया है। उत्तर भारत समेत देश कई राज्यों में तापमान तेजी से बढ़ रहा है। दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान और गुजरात जैसे राज्यों में लू चलने लगी है। लगातार बढ़ रही गर्मी के बीच मौसम विभाग ने 7 अप्रैल का पूर्वानुमान जारी करते हुए कुछ राज्यों के लिए अलर्ट जारी किया है। IMD से मिली जानकारी के अनुसार, 7 अप्रैल से लेकर 10 अप्रैल तक यानी अगले 4 दिनों तक दिल्ली, हरियाणा, चंडीगढ़, पंजाब, राजस्थान और गुजरात में भीषण गर्मी और लू का प्रकोप बना रहेगा। वहीं, इन दिनों पूर्वोत्तर भारत और कुछ पहाड़ी राज्यों में बारिश, आंधी और बिजली गिरने की भी संभावना जताई गई है।
इन इलाकों में बढ़ सकता है तापमान
Weather Update Today: वहीं, दक्षिण-पश्चिमी राजस्थान और गुजरात में बीते 24 घंटे में लू की स्थिति दर्ज की गई है। इतना ही नहीं रुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, तटीय आंध्र प्रदेश, यानम और कर्नाटक के कई हिस्सों में आंधी और तेज हवाएं चली हैं। IMD की रिपोर्ट के अनुसार, अगले 4 दिनों में उत्तर-पश्चिम भारत और महाराष्ट्र के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हो सकती है। वहीं मध्य भारत के कई हिस्सों में पारा 2 से 3 डिग्री तक बढ़ सकता है।
इन इलाकों में तेज हवाएं चलने और बारिश की संभावना
मौसम विभाग से संभावना जताई गई है कि, गुजरात में अगले दो दिनों तक तापमान में 2 डिग्री तक इजाफा हो सकता है, जिसके बाद 2 से 4 डिग्री तक गिरावट आने की संभावना है। इस बीच एक नया पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित कर सकता है, जिससे जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद में आंधी, बिजली और तेज हवाएं चल सकती हैं। हिमाचल और उत्तराखंड में भी हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।
- कलेक्टर न्यायालय का सख्त रुख: 24 मार्च को पेशी में हाजिर हों शिवा साहू, नहीं तो होगी एकपक्षीय कार्रवाई… - March 17, 2026
- अग्निवीर भर्ती का सुनहरा मौका: 1 अप्रैल तक करें आवेदन, जून में होगी परीक्षा… - March 17, 2026
- बरमकेला अस्पताल में सुविधाओं की बड़ी मांग: ब्लड स्टोरेज यूनिट और महिला डॉक्टरों की नियुक्ति को लेकर सौंपा गया ज्ञापन …. - March 17, 2026
