दतिया की कोतवाली पुलिस ने छापामार कार्यवाही करते हुए होटल ग्रेट गैलेक्सी में चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। कोतवाली थाना प्रभारी धीरेन्द्र मिश्रा को मुखबिर के द्वारा होटल में चल रहे देह व्यापार की सूचना दी।

मुखबिर की सूचना पर थाना प्रभारी मिश्रा मय बल के वहां पहुंचे । तीन अलग अलग कमरों से 3 युवती एवं 3 युवकों को आपत्ति जनक अवस्था में गिरफ्तार किया। जिसमें दो युवक दतिया एवं एक युवक करैरा का निवासी है। महिलाओं में एक महिला शादी शुदा एक विधवा तथा एक कुंवारी लड़की है।
धीरेंद्र मिश्रा थाना प्रभारी कोतवाली ने आईबीसी24 को बताया कि होटल में देह व्यापार की सूचना मिल रही थी। आज होटल पर कार्यवाही करते हुए तीन जोड़े आपत्ति जनक अवस्था में पाई गईं। होटल से आपत्ति जनक सामान एवं सेक्स वर्धक दवाइयां भी बरामद हुई हैं।
Latest posts by जगन्नाथ बैरागी (see all)
- बिना लाइसेंस बिक रही थी कीटनाशक दवाएं, कृषि विभाग की कार्रवाई से मचा हड़कंप… - September 20, 2026
- सारंगढ़:अतिक्रमण हटा, संवरी बच्चों की राह; जामपाली में शासकीय जमीन पर बना आदर्श आंगनबाड़ी केंद्र…. - September 20, 2026
- अधूरे आवासों पर सीईओ की सख्ती, लापरवाह कर्मचारियों को नोटिस के निर्देश… - September 20, 2026
