छत्तीसगढ़ पुलिस के ‘मिशन साइबर सुरक्षा’ अभियान के तहत राजनांदगांव साइबर सेल ने 10 करोड़ रुपये की अंतरराष्ट्रीय साइबर ठगी में शामिल एक बड़े आरोपी को गिरफ्तार किया है.
यह आरोपी कंबोडिया स्थित स्कैम सेंटर से भारत के लोगों को ऑनलाइन इन्वेस्टमेंट और जॉब स्कीम के नाम पर ठगी का शिकार बनाता था.
गिरफ्तार आरोपी अलकेष कुमार प्रेमजी भाई मांगे वलसाड (गुजरात) का रहने वाला है, जो कंबोडिया स्थित कॉल सेंटर के जरिए ठगी को अंजाम दे रहा था. राजनांदगांव साइबर सेल ने आरोपी को पुणे (महाराष्ट्र) से गिरफ्तार किया है. इससे पहले भी पुलिस इस गिरोह के 4 सदस्यों को गिरफ्तार कर चुकी है.
ऐसे करता था ठगी
इंटरनेशनल साइबर ठगों के गिरोह द्वारा कंबोडिया स्थित स्कैम सेंटर में Shadi.com प्लेटफॉर्म, Adoni One ग्रुप, CISCO, COSTCOP आदि फर्जी इन्वेस्टमेंट कंपनियों एवं ऑनलाइन जॉब और टास्क के नाम पर भारतीयों से ठगी की जाती थी. गिरोह द्वारा पूरे भारत के विभिन्न राज्यों के लोगों से करीब 10 करोड़ रुपये की ठगी की गई है.
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त 2 मोबाइल, 2 एटीएम कार्ड और 8 सिमकार्ड जब्त किया गया है. गिरफ्तार आरोपी अलकेष कुमार प्रेमजी भाई मांगे, पिता प्रेमजी, निवासी डुंगरी, वलसाड (गुजरात), वर्तमान में कंबोडिया कॉल सेंटर में सक्रिय था.
- तबादले के बाद ज्वाइनिंग नहीं, शासन ने 19 अफसरों को किया एकमुश्त भारमुक्त; उमेश साहू भी सूची में… - October 24, 2026
- राजपरिवार के तिलक समारोह में बच्चों को मिला आशीर्वाद, परंपरा से हुए रूबरू…. - October 24, 2026
- टुंडरी में संजय पाण्डेय का हुंकार हर साल रावण जलाने से नहीं, भीतर के अहंकार को मिटाने से होगी सच्चे राम की स्थापना…. - October 24, 2026
