सरिया: सारंगढ़ जिले के सरिया में होली का पर्व शांति और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। पुलिस कप्तान पुष्कर शर्मा के निर्देश और एडिशनल एएसपी के मार्गदर्शन में पूरे जिले में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की गई थी। सरिया मे सुरक्षा के मद्देनजर हर प्रमुख चौक-चौराहे पर थाना प्रभारी टिकाराम खटकर द्वारा पुलिस बल की तैनाती की गई, जिससे किसी भी तरह की अप्रिय घटना नहीं घटी। सूत्रों की माने तो सारंगढ़ में यह ऐसी पहली मर्तबा है जब इतनी शांति पूर्ण ढंग से होली का पर्व संपन्न हो पाया।

पेट्रोलिंग टीम रही अलर्ट – शहर भर में पुलिस की पेट्रोलिंग टीम मुस्तैद रही। तीन सवारी, तेज आवाज में म्यूजिक बजाने या हुड़दंग मचाने वालों को पुलिस ने समझाइश देकर नियंत्रित किया। सरिया पुलिस की इस सक्रियता के चलते जिले भर में होली शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में मनाई गई।
- सारंगढ़:अवैध महुआ शराब पर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, आनंद वर्मा के नेतृत्व में दो आरोपी गिरफ्तार… - August 14, 2026
- दिल्ली पहुंचकर संजय पांडेय ने किरण सिंहदेव का जाना हालचाल… - August 14, 2026
- सारंगढ़:स्वतंत्रता दिवस पर गांव-गांव गूंजेगा साक्षरता का उल्लास, जिले की सभी ग्राम पंचायतों में होगा महाचौपाल… - August 13, 2026




