बिलासपुर। रतनपुर थाना क्षेत्र में अधजली लाश मिलने के मामले में पुलिस ने मृतक के चचेरे भाई को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने कुल्हाड़ी से वार कर हत्या की थी और साक्ष्य मिटाने के लिए शव को जलाने का प्रयास किया।

जानकारी के अनुसार, आरोपी ने अपनी चचेरी बहन से छेड़खानी का विरोध करते हुए इस वारदात को अंजाम दिया। घटना 28 फरवरी को हुई थी, जब आरोपी ने कुल्हाड़ी से हमला कर अपने चचेरे भाई की हत्या कर दी। हत्या के बाद, आरोपी ने शव को साड़ी से ढककर जलाने का प्रयास किया ताकि पहचान छिपाई जा सके। मृतक के कमर से कंधे तक का हिस्सा जला हुआ पाया गया, और चेहरे एवं सिर पर चोट के निशान मिले थे, जिससे हत्या के बाद पहचान छिपाने के लिए शव जलाने की आशंका जताई गई थी। वही रतनपुर थाना पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए त्वरित कार्रवाई की और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
- अखंड राम सप्ताह नाम यज्ञ में शामिल हुईं जिपं सदस्य डॉ. अभिलाषा नायक, ग्रामीणों के साथ किया राम नाम जाप… - September 26, 2026
- पवनी में सेवा संकल्प का असर, 190 से ज्यादा लोगों की हुई स्वास्थ्य जांच… - September 26, 2026
- कनकबीरा चौकी के नवीन भवन को संवारने वाले प्रभारी टीकाराम खटकर का सरिया तबादला..उद्घाटन का नहीं मिला अवसर, पर जनता के दिलों में बनाई अमिट पहचान.. - September 26, 2026
