रायपुर। छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग के नाम पर 6 शिक्षकों का फर्जी ट्रांसफर आदेश जारी करने का मामला सामने आया है. इस मामले में स्कूल शिक्षा विभाग के अवर सचिव आरपी वर्मा ने रायपुर के राखी थाने में शिकायत दर्ज कराई है.
पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
अवर सचिव वर्मा ने बताया कि एक मार्च 2025 को 6 व्याख्याता/शिक्षकों का फर्जी स्थानांतरण आदेश जारी हुआ था. इसकी सूचना मिलने पर शिक्षा विभाग के अफसर हैरान रह गए. स्कूल शिक्षा विभाग सीएम विष्णुदेव साय के पास है, इसलिए अफसरों ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए थाने में मामला दर्ज कराया है.


Latest posts by जगन्नाथ बैरागी (see all)
- सारंगढ़ में एसिड बिक्री पर सवाल, निगरानी नदारद… - October 13, 2026
- गोमर्डा में बसेंगे 50 काले हिरण, जंगल सफारी से आएगा झुंड… - October 13, 2026
- जेलपारा में लगेगा सेवा सेतु शिविर, योजनाओं का मिलेगा लाभ… - October 12, 2026
