मार्च महीना वित्तीय वर्ष का आखिरी महीना है। इसलिए अगर इस वित्तीय वर्ष में बैंक से जुड़े कोई भी लेन-देन बचे हुए हैं, तो उन्हें जल्द पूरा कर लेना ही समझदारी होगी। मार्च में कुल 8 दिन बैंक बंद रहेंगे।

इसके अलावा दूसरे और चौथे शनिवार और रविवार को भी बैंक बंद रहेंगे।
मार्च महीने की बैंक छुट्टियों की लिस्ट यहां देखिए –
2 मार्च (रविवार): छुट्टी
7 मार्च (शुक्रवार): Chapchar Kut – मिजोरम में बैंक बंद रहेंगे।
8 मार्च (दूसरा शनिवार): छुट्टी
9 मार्च (रविवार): छुट्टी
13 मार्च (गुरुवार): होलिका दहन और अट्टुकल पोंगल – उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, झारखंड और केरल में बैंक बंद रहेंगे।
14 मार्च (शुक्रवार): होली – त्रिपुरा, ओडिशा, कर्नाटक, तमिलनाडु, मणिपुर, केरल, नागालैंड को छोड़कर ज्यादातर राज्यों में छुट्टी रहेगी।
15 मार्च (शनिवार): होली – अगरतला, भुवनेश्वर, इंफाल, पटना में बैंक बंद रहेंगे।
16 मार्च (रविवार): छुट्टी
22 मार्च (चौथा शनिवार): छुट्टी
23 मार्च (रविवार): छुट्टी
27 मार्च (गुरुवार): शबे कद्र – जम्मू में बैंक बंद रहेंगे।
28 मार्च (शुक्रवार): जुमा-तुल-विदा – जम्मू और कश्मीर में बैंक बंद रहेंगे।
30 मार्च (रविवार): छुट्टी
31 मार्च (सोमवार): रमजान – मिजोरम और हिमाचल प्रदेश को छोड़कर ज्यादातर राज्यों में छुट्टी रहेगी।
- SP का बड़ा प्रशासनिक एक्शन, 13 पुलिसकर्मियों का तबादला…किसे मिली कौन-सी जिम्मेदारी? - September 24, 2026
- एसपी शर्मा के निर्देशन में भटगांव पुलिस की बड़ी कार्रवाई, महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार… - September 24, 2026
- राजपूत समाज भवन निर्माण का हुआ भूमिपूजन, जनप्रतिनिधियों ने दी शुभकामनाएं… - September 24, 2026
