बॉलीवुड एक्ट्रेस अदा शर्मा आएंगी छत्तीसगढ़…

कभी माओवादियों के गढ़ के नाम मशहूर छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में अब धीरे-धीरे नक्सली दहशत खत्म हो रहा है। सरकार और जिला प्रशासन की ओर से इसके लिए लगातार कोशिश की जा रही है। नक्सलवाद से निपटने के लिए चल रहे प्रयासों के बीच जिला प्रशासन और जिला पुलिस के समन्वय से एक और प्रयास किया गया।
दोनों के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को अबूझमाड़ शांति हाफ मैराथन का आयोजन किया गया। इस मैराथन में छत्तीसगढ़ के अलावा दूसरे राज्यों के लोग शामिल हुए। मैराथन में जोश बढ़ाने के लिए बॉलीवुड एक्ट्रेस अदा शर्मा भी बस्तर आएंगी।
कार्बन फैक्ट्री में बड़ा हादसा… एक महिला मजदूर की मौत
छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में मारुति कार्बन प्राइवेट लिमिटेड में निर्माण कार्य के दौरान नींव खुदाई के समय एक भारी कॉलम गिर गया। जिसमें इस हादसे में दो महिला मजदूर चपेट में आ गईं। एक महिला मजदूर उर्मिला को गंभीर चोटें आईं। उन्हें तुरंत शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। उपचार के दौरान उर्मिला की मौत हो गई। दूसरी महिला मजदूर को मामूली चोटें आईं। उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। घटना उरगा थाना क्षेत्र के पताढ़ी गांव की है।
बागेश्वर धाम में 251 कन्याओं का विवाह, CM साय हुए शामिल
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय बागेश्वर धाम में चल रहे शिवरात्रि महोत्सव और 251 निर्धन कन्याओं के सामूहिक विवाह समारोह में शामिल हुए। बागेश्वर धाम में धार्मिक भक्ति, सामाजिक समर्पण और राष्ट्रीय एकता का अनूठा संगम देखने को मिला। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ संत परंपरा और धर्मनिष्ठा की भूमि है। भगवान श्रीराम ने अपने वनवास का अधिकांश समय यहीं बिताया था। हमें गर्व है कि बागेश्वर धाम में इस दिव्य आयोजन में शामिल होने का अवसर मिला। उन्होंने कहा कि संस्कार और संस्कृति किसी भी व्यक्ति के जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा होते हैं।
PM मोदी ने 25 लाख किसानों को दिए 599 करोड़
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार के भागलपुर से पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 19वीं किस्त जारी की। इस कार्यक्रम में वर्चुअली छत्तीसगढ़ के किसान और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय भी जुड़े। देशभर के 9.8 करोड़ किसानों के बैंक खातों में 22,000 करोड़ रुपये अंतरित किए गए। इनमें छत्तीसगढ़ के 25 लाख 95 हजार 832 किसान शामिल हैं। इन किसानों खाते में 599 करोड़ 38 लाख रुपए की सम्मान निधि भेजी गई है।देशभर के 9.8 करोड़ किसानों के बैंक खातों में 22,000 करोड़ रुपये अंतरित किए गए। इनमें छत्तीसगढ़ के 25 लाख 95 हजार 832 किसान शामिल हैं। इन किसानों खाते में 599 करोड़ 38 लाख रुपए की सम्मान निधि भेजी गई है।
छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र आज से शुरू
छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र 24 फरवरी यानी आज से शुरू हो रहा है, जो 21 मार्च तक चलेगा। सोमवार को राज्यपाल का अभिभाषण होगा। इस सत्र में 17 बैठकें होंगी। विष्णुदेव साय सरकार इसी सत्र में अपना दूसरा बजट पेश करेगी। सत्र के दौरान 3 मार्च को वित्त मंत्री ओपी चौधरी बजट पेश करेंगे। इससे पहले 9 फरवरी 2024 को पहला बजट पेश किया गया था। बजट सत्र में 2 हजार से ज्यादा सवाल लगाए गए है।
रविवार को विधानसभा अध्यक्ष डॉक्टर रमन सिंह ने बजट सत्र की जानकारी देते हुए बताया कि 24 फरवरी से 21 मार्च तक के सत्र में कुल 17 बैठकें होंगी। पहले दिन सोमवार 24 फरवरी को राज्यपाल का अभिभाषण होगा। 25 फरवरी को साल 2024-25 के तीसरे अनुपूरक बजट की मांगों पर चर्चा होगी। 26 फरवरी को महाशिवरात्रि की छुट्टी होगी। इसके बाद हर शनिवार-रविवार को छुट्टी होगी। बाकी दिन विधायकों के सवालों पर चर्चा होगी। 13 मार्च से लेकर 16 मार्च तक छुट्टी और होली के त्योहार की वजह से विधानसभा की कार्रवाई नहीं होगी। 17 मार्च से दोबारा सदन की प्रक्रिया शुरू होगी, जो 21 मार्च तक चलेगी।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज बगिया में डालेंगे वाेट
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज जशपुर दौरे पर हैं। इस दौरे के दौरान वे कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे, जिसमें मतदान, धार्मिक अनुष्ठान और खेल कार्यक्रम शामिल हैं। मुख्यमंत्री सुबह 11:30 बजे बगिया पहुंचेंगे और अपने परिवार के साथ गांव के प्राथमिक शाला में मतदान करेंगे। दोपहर मुख्यमंत्री सोगड़ा आश्रम, जशपुर पहुंचकर पूजा-अर्चना करेंगे।
यह आश्रम क्षेत्र में आध्यात्मिक और सांस्कृतिक गतिविधियों के लिए प्रसिद्ध है। साथ ही मुख्यमंत्री फुटबॉल मैच के समापन समारोह में शामिल होंगे। यह कार्यक्रम जिले में खेल और युवा प्रतिभाओं को बढ़ावा देने के लिए आयोजित किया जा रहा है। शाम 3:30 बजे सभी कार्यक्रमों के पश्चात मुख्यमंत्री पुलिस लाइन हेलीपैड से रायपुर के लिए रवाना होंगे।
बैंगलुरु के दो लोंगों की छत्तीसगढ़ में मौत, 3 गंभीर
प्रयागराज जा रहे श्रद्धालुओं की कार पुलिया से टकरा गई। इस हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं तीन की हालत गंभीर है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों को 108 की मदद से फरसगांव अस्पताल लाया गया। यह हादसा नेशनल हाईवे 30 पर फरसगांव थाना क्षेत्र के बड़े मोड़ के पास हुआ।
युवक ने EVM की फोटो सोशल मीडिया पर किया पोस्ट, FIR दर्ज
नगरीय निकाय चुनाव में मतदान के दौरान ईवीएम की फोटो वीडियो लेने वाले युवक के खिलाफ पुलिस ने एफआईआर दर्ज किया है। मतदान की गोपनीयता भंग करने वाले मनीष सिंह उर्फ बिहारी बाबूए निवासी टुरकुमुड़ा थाना जुटमिल तहसील व जिला रायगढ़ पर लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 की धारा 128, 131 तथा 132 में दिये गए प्रावधान एवं अन्य सुसंगत अधिनियमों के अंतर्गत एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। इस संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार 11 फरवरी को नगरीय निकाय निर्वाचन के लिए मतदान हुए।
कौन बनेगा सरपंच, फैसला आज, CM साय के समधी भी मैदान में
छत्तीसगढ़ में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए पहले चरण की वोटिंग सोमवार को हुई। इसके मतों की गिनती आज यानी मंगलवार 18 फरवरी 2025 को की जाएगी। इसके लिए ग्राम पंचायत, जनपद पंचायत और जिला पंचायत स्तर पर सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। अब दूसरे चरण की वोटिंग 20 फरवरी 2025 गुरुवार को होगी।
निकाय चुनाव के बाद सरपंच चुनाव के लिए वोटिंग शुरू
छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव का शोर शांत हो चुका है और अब आज 17 फरवरी से पंचायत चुनाव शुरू हो गए हैं। प्रदेश में पंचायत चुनाव के लिए तीन चरणों में मतदान होगा। आज छत्तीसगढ़ में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव का पहला चरण शुरू हो गया है। मतदान प्रक्रिया बैलट पेपर से होगी और सुबह 7 बजे से लेकर शाम 3 बजे तक चलेगी।
यहां होगा मतदान
यह मतदान प्रदेश के 53 विकासखंडों के गांवों में आयोजित होगा। बात करें राजधानी रायपुर की तो पहले चरण में रायपुर जिले के आरंग और अभनपुर क्षेत्र में मतदान होगा। अभनपुर में कुल 4 जिला पंचायत सदस्य, 25 जनपद सदस्य, 88 सरपंच और 88 वार्ड पंच के पदों पर चुनाव हो रहे हैं। इसके लिए 14 सेक्टरों में 291 मतदान केंद्र बनाए गए हैं।
आरंग में 1402 पंच, 134 सरपंच, 25 जनपद सदस्य, और 6 जिला पंचायत सदस्य के पदों के लिए मतदान होगा। आरंग में 20 सेक्टरों में 406 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। यह चुनाव 53 विकासखंडों में 9,873 मतदान केंद्रों पर हो रहा है, जिसमें 27,210 पंच, 3,605 सरपंच, 911 जनपद सदस्य और 149 जिला पंचायत सदस्य चुने जाएंगे।
- प्रशासनिक अवहेलना का शिकार शासकीय माध्यमिक शाला आमाकछार…जर्जर हालत में पढ़ने मजबूर बच्चे, क़भी भी घट सकती है दुर्घटना..!शौचालय के अभाव से छात्राओं को भारी परेशानी.. - December 15, 2025
- संयुक्त शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने किया जिला स्तरीय बैठक सह भोज का आयोजन… - December 15, 2025
- आज का राशिफल 15 दिसंबर 2025: जानिए कैसा रहेगा आपका दिन… - December 15, 2025

