रायपुर. राजधानी में 10वें मंजिल से गिरकर लड़की की मौत होने से इलाके में हड़कंप मच गया है. यह घटना ऐश्वर्या एम्पायर बी-2 की है. हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची है.

वहीं इस घटना के बाद लोगों में आक्रोश हैं. उनका कहना है कि करोड़ों में फ्लैट बेचा जा रहा, लेकिन सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं है. बार-बार सुरक्षा की मांग करने के बावजूद भी कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा. सुरक्षा के इंतजाम नहीं होने के चलते यह हादसा हुआ है.
पुलिस के मुताबिक मृतिका की पहचान आहाना जैन पिता मनोज जैन के रूप में हुई है जो की डी.डी नगर की रहने वाली थी. पुलिस CCTV फुटेज खंगालने में लगी है. हत्या, आत्महत्या या फिर दुर्घटना, अभी क्लियर नहीं हो पाया है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.
Latest posts by जगन्नाथ बैरागी (see all)
- SP का बड़ा प्रशासनिक एक्शन, 13 पुलिसकर्मियों का तबादला…किसे मिली कौन-सी जिम्मेदारी? - September 24, 2026
- एसपी शर्मा के निर्देशन में भटगांव पुलिस की बड़ी कार्रवाई, महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार… - September 24, 2026
- राजपूत समाज भवन निर्माण का हुआ भूमिपूजन, जनप्रतिनिधियों ने दी शुभकामनाएं… - September 24, 2026
