न्यायधानी बिलासपुर के एक निजी स्कूल के गर्ल्स टॉयलेट में अचानक ब्लास्ट होने से 8वीं कक्षा की छात्रा बुरी तरह झुलस गई, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

घटना की सूचना के बाद सिविल लाइन पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.
जानकारी के मुताबिक, सेंट विंसेंट पलोटी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में आज एक शरारती छात्र ने गर्ल्स टॉयलेट में केमिकल सोडियम डाल दिया था. जब 8वीं कक्षा की छात्रा ने वॉशरूम में फ्लश किया तो रिएक्शन होने से धमका हो गया. घटना में छात्रा बुरी तरह से झुलस गई. गर्ल्स टॉयलेट से बचाओ-बचाओ की आवाज आने पर स्टाफ पहुंचा.
छात्रा को गंभीर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटना से स्कूल प्रबंधन की लापरवाही उजागर हुई है. वहीं सिविल लाइन पुलिस ने मामले की जांच में जुट गई है.
Latest posts by जगन्नाथ बैरागी (see all)
- “मां” की मौत का दर्द लेकर इंसाफ की तलाश में दर-दर भटकता बेटा!अब सिर्फ सारंगढ़ एसपी सुनील शर्मा से न्याय की उम्मीद..जमीन विवाद के बाद बुजुर्ग मां की मौत से टूटा परिवार…दोषियों पर जल्द कार्रवाई की लगाई गुहार.. - September 19, 2026
- सारंगढ़ में शिक्षा की राह लौटे बच्चे, सेवा संकल्प ने जगाई नई उम्मीद… - September 19, 2026
- सारंगढ़ में सेवा संकल्प का असर, छूटी पढ़ाई फिर शुरू; बच्चों ने बुना सुनहरा भविष्य… - September 19, 2026
