छत्तीसगढ़:वोटों की गिनती में हुई मिस्टेक, पंचायत चुनाव के परिणाम को लेकर हंगामा…
बालोद. त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव का परिणाम आने के बाद गांव में जमकर विवाद हुआ. वोटों की गिनती में मिस्टेक होने से जीते हुए प्रत्याशी की हार और हारे हुए प्रत्याशी की जीत घोषित करने पर ग्रामीणों ने जमकर हंगामा मचाया.
यह मामला जिले के कोरगुड़ा गांव का है.
जानकारी के मुताबिक, जिस प्रत्याशी को 2 वोट से जीत घोषित किया गया था उसे बाद में चुनाव हार जाने की बात कही गई, जबकि हारे हुए प्रत्याशी को बाद में 8 वोटों से जीत घोषित कर दिया गया. इस मामले को लेकर गांव में विवाद की स्थिति बन गई है.
गांव में गहमागहमी का माहौल है. कोई भी अप्रिय स्थिति निर्मित न हो और गांव में शांति बनाए रखने के लिए भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है.
Latest posts by जगन्नाथ बैरागी (see all)
- सारंगढ़ बिलाईगढ़ :शौचालय निर्माण में ‘स्वच्छता’ गायब…कागजों पर पूर्ण, जमीन पर अपूर्ण, आधा दर्जन इंजीनियर नपे! - March 19, 2026
- “खनिज ब्लॉकों की ई-नीलामी को मिली रफ्तार” : पारदर्शिता के साथ विकास, लेकिन पर्यावरण को लेकर बढ़ी चिंता… - March 19, 2026
- “रायपुर में जिपं अध्यक्षों का मंथन” : उपलब्धियों की गूंज, नई योजनाओं से विकास को मिलेगी रफ्तार… - March 19, 2026
