महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है। एक 15 वर्षीय लड़की के साथ पिछले कई सालों से उसकी मां का दोस्त दुष्कर्म कर रहा था। वह भी लड़की की मां की सहमति से। लड़की की शिकायत के आधार पर मुंबई पुलिस ने शिकायत दर्ज कर ली है। साथ ही पुलिस ने इस मामले में आरोपी मां को गिरफ्तार कर लिया है। लड़की ने बताया कि उसकी मां वीडियो कॉल के दौरान उसे कपड़े उतारने के लिए मजबूर करती थी। उसकी मां उसे इस बारे में किसी से बात न करने की धमकी भी देती थी।

मुंबई पुलिस के अनुसार मुंबई के निर्मल नगर इलाके में एक मां ने अपनी 15 साल की बेटी का बलात्कार करवाया है। आरोपी उसकी मां का दोस्त है। आरोपी ने मां और बेटी के साथ 2022 से 2025 के बीच कई बार बलात्कार किया। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वह स्कूल की छात्रा है और अपनी मां के साथ रहती है। पिता तलाक के कारण अलग रहते हैं। पीड़िता ने बताया कि उसकी मां के दोस्त ने उसकी मां की सहमति से उसके साथ कई बार बलात्कार किया।
मां ने अपनी बेटी का बलात्कार दोस्त से करवाया
पुलिस ने इस मामले में तत्काल कार्रवाई करते हुए पीड़िता की मेडिकल जांच कराई। इस रिपोर्ट से पता चला कि पीड़िता बार-बार बलात्कार के कारण संक्रमित हुई थी। रिपोर्ट सामने आने के बाद आरोपी मां और उसके दोस्त के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने आरोपी मां को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, पुलिस अब नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म करने वाले व्यक्ति की तलाश में जुटी हुई है।
वीडियो कॉल पर उतरवाए लड़की के कपड़े
मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो पीड़िता ने शिकायत में कहा है कि उसकी मां ने साल 2024 से 8 जनवरी 2025 के बीच एक दोस्त के साथ वीडियो कॉल के दौरान उसे अपने कपड़े उतारने के लिए मजबूर किया। पुलिस ने आरोपी मां और उसके दोस्त के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) और पोक्सो अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत बलात्कार का मामला दर्ज कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
- गड्ढों में डूबा बिलाईगढ़! गौरव पथ बना जानलेवा, रोज गिर रहे बाइक सवार… - September 14, 2026
- सारंगढ़:सपेरा बस्ती में शिक्षा और सुरक्षा की अलख, प्रियंका गोस्वामी ने 60 बच्चों को बांटी खुशियां… - September 14, 2026
- रेलवे लाइन का चोर निकला बाइक चोर! घरघोड़ा पुलिस ने आरोपी को दबोचा, दो वारदातों का खुलासा… - September 14, 2026
