छत्तीसगढ़ में घुसपैठियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी है। पुलिस ने शहर के विभिन्न इलाकों से सैकड़ों से अधिक संदेहियों को हिरासत में लिया गया है। पुलिस ने सभी बाहरी संदेहियों को पुलिस लाइन लाकर उनका वेरिफिकेशन शुरू कर दिया है।

सूत्रों के अनुसार, हिरासत में लिए गए संदेहियों में बड़ी संख्या में पश्चिम बंगाल और जम्मू-कश्मीर के लोग शामिल हैं। यह लोग शहर के विभिन्न थाना क्षेत्रों में बिना किसी आधिकारिक मुसाफिरी दर्ज कराए रह रहे थे। पुलिस ने सख्त रुख अपनाते हुए इन सभी संदेहियों को बस में भरकर पुलिस लाइन पहुंचाया, जहां उनकी विस्तृत जांच की जा रही है। इस दौरान एसएसपी समेत अन्य पुलिस के आला अधिकारी भी पुलिस लाइन पहुंचे और पूरी स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।
फिलहाल पुलिस इस मामले की गहराई से जांच कर रही है। संदेहियों के दस्तावेज और उनके शहर में रहने की वजहों की पुष्टि की जा रही है। पुलिस ने संकेत दिए हैं कि आगे भी इसी तरह की कार्रवाई जारी रहेगी ताकि शहर में किसी भी अवैध गतिविधि को रोका जा सके।
छत्तीसगढ़ में पुलिस द्वारा घुसपैठियों के खिलाफ क्या कार्रवाई की जा रही है?
पुलिस ने शहर के विभिन्न इलाकों से संदेहियों को हिरासत में लेकर उनका वेरिफिकेशन किया है।
क्या सभी संदेही बाहरी राज्यों से आए हैं?
हां, हिरासत में लिए गए अधिकतर लोग पश्चिम बंगाल और जम्मू-कश्मीर के हैं।
संशय होने पर पुलिस संदेहियों के साथ क्या कर रही है?
पुलिस दस्तावेजों की जांच कर रही है और संदेह होने पर कानूनी कार्रवाई कर सकती है।
क्या आगे भी ऐसी कार्रवाई जारी रहेगी?
पुलिस ने संकेत दिए हैं कि इस प्रकार की कार्रवाई भविष्य में भी जारी रहेगी।
- सारंगढ़:पैंगोलिन मौत का सनसनीखेज खुलासा, वन विभाग ने आरोपी को भेजा जेल.. - September 15, 2026
- सारंगढ़:आरक्षण के कथित उल्लंघन पर सतनामी समाज का प्रदर्शन कल, कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर सौंपेंगे राज्यपाल के नाम ज्ञापन… - September 15, 2026
- सारंगढ़:गणपति बप्पा के जयकारों से गूंजा झरियापारा, सिद्धि विनायक मंदिर में हुई प्राण प्रतिष्ठा.. - September 15, 2026
