छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी तेज हो गई है। राजधानी रायपुर में भाजपा प्रदेश चुनाव समिति की बैठक आज शाम सम्पन्न हो गई है। कल दोपहर तक भाजपा प्रतायशियों की लिस्ट जारी कर सकती है।

मुख्य मुकाबला भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और कांग्रेस के बीच माना जा रहा है, लेकिन अब तक किसी भी नगर निगम, नगर पालिका या नगर पंचायत के लिए दोनों दलों ने अपने प्रत्याशियों के नामों की घोषणा नहीं की है। वहीं दोनों पक्ष के उम्मीदवारों के दिलो की धड़कने तेज हो गई है।
राजनीतिक गलियारों में चर्चा जोरों पर है कि भाजपा और कांग्रेस दोनों ही अपने-अपने गढ़ को मजबूत करने और विपक्ष के प्रभाव वाले इलाकों में सटीक उम्मीदवार उतारने की रणनीति बना रही हैं। वहीं, टिकट को लेकर दावेदारों की संख्या अधिक होने के कारण आंतरिक खींचतान भी देखने को मिल रही है।
विशेषज्ञों का मानना है कि दोनों ही पार्टियां जातीय समीकरण, स्थानीय प्रभाव और जनता के रुझान को ध्यान में रखते हुए प्रत्याशियों का चयन करेंगी। कल दोपहर तक उम्मीदवारों के नाम घोषित होने की संभावना है, जिससे चुनावी माहौल और गर्मा सकता है।
- सारंगढ़ बिलाईगढ़ : शराब पीकर स्कूल आने वाले, नेटवर्क मार्केटिंग में लिप्त और दबंगई करने वाले 3 शिक्षक सस्पेंड…कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू के कड़े निर्देश पर डीईओ जे.आर. डहरिया की गाज..1 प्रधान पाठक पर विभागीय जांच की अनुशंसा..लापरवाह शिक्षकों में मचा हड़कंप.. - July 30, 2026
- हसौद में कथित अवैध शराब कारोबार पर बढ़ा आक्रोश, निष्पक्ष जांच की उठी मांग… - July 30, 2026
- सारंगढ़:किस्त जमा फिर भी मोबाइल लॉक? ग्राहकों ने लगाए गंभीर आरोप… - July 30, 2026




