कोरबा। कोरबा के पसान थाना क्षेत्र के रानीमार गांव में छेरछेरा मांगने निकले 40 वर्षीय कल्याण सिंह की लाश मदन सिंह के घर में रक्तरंजित हालत में मिली। मृतक के सिर पर गंभीर चोट के निशान पाए गए हैं।

प्रारंभिक जांच में यह मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है। पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य फॉरेंसिक लैब भेज दिए हैं। घटना सोमवार सुबह की है, जब कल्याण सिंह छेरछेरा मांगने के लिए अपने घर से निकले थे। काफी देर तक घर वापस न लौटने पर उनके परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। बाद में पता चला कि उनकी लाश गांव के ही मदन सिंह के घर में पड़ी हुई है।
परिजनों ने तुरंत उन्हें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस और फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। मौके से एक डंडा बरामद हुआ है और खाट पर भी खून के निशान मिले हैं। सीन ऑफ क्राइम मोबाइल यूनिट की टीम में प्रभारी अधिकारी डॉ. सत्यजीत सिंह कोसरिया, वैज्ञानिक अधिकारी डॉ. राजश्री सिंह, महिला आरक्षक रूबिना बेगम और आरक्षक राजेश कुमार चंद्रा शामिल थे। प्रारंभिक जांच में यह मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है। पुलिस ने घटनास्थल से महत्वपूर्ण साक्ष्य एकत्र कर फॉरेंसिक लैब भेज दिए हैं। पूछताछ में मदन सिंह ने बताया कि घटना के समय वह घर पर खाना बना रहा था और उसकी पत्नी गांव में छेरछेरा मांगने गई हुई थी। परिजनों ने पुलिस से निष्पक्ष जांच की मांग की है।
- सारंगढ़:भाजपा ने किया प्रबुद्ध एवं वरिष्ठजनों का सम्मान, मोदी सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियां गिनाईं… - June 19, 2026
- सारंगढ़:वैज्ञानिक जांच से अपराधियों पर शिकंजा, पुलिस को मिला हाईटेक प्रशिक्षण… - June 19, 2026
- तंबाकू मुक्त जिले की ओर बड़ा कदम, सभी सरकारी कार्यालयों और स्कूलों में चलेगा विशेष अभियान… - June 19, 2026

