भारत में कड़े कानून होने के बाद भी रोजाना महिलाओं के साथ अत्याचार की खबरें सामने आ रही है। रोजाना सामने आ रहे मामलों को लेकर अब सवाल उठने लगे हैं कि बेटियां बाहर ही नहीं घर में भी सुरक्षित नहीं है। ऐसा ही एक मामला आजमगढ़ से सामने आया है, जहां एक लड़के ने बाथरूम में नहा रही लड़की का अश्लील वीडियो बना लिया। फिलहाल पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी लड़के को गिरफ्तार कर लिया है।

पीड़िता के पिता ने पुलिस को बताया कि 13 जनवरी की दोपहर में उसकी पुत्री बाथरूम में नहाने गयी थी। इसी दौरान बरेली निवाली राहुल बाथरूम के बगल में अटेच बाथरूम के वेंटिलेटर से नहा रही लड़की का वीडियो बना लिया। राहुल को वीडियो बनाता देख लड़की चिल्लाने लगी, जिसके बाद घर में हड़कंप मच गया।
पीड़िता का आरोप है कि उसने वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने, ब्लेकमैल करने के लिए वीडियो बनाने का आरोप लगाया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कार्रवाई कर रही है।
- सर्वसुविधायुक्त स्वास्थ्य सेवाओं के साथ आध्यात्मिक मूल्यों की मिसाल पेश कर रहा मनसा नर्सिंग होम..नौ दिवसीय गणेशोत्सव का भव्य समापन, ‘बप्पा’ को भावभीनी विदाई..डॉक्टरों व स्टाफ ने की क्षेत्रवासियों के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की प्रार्थना.. - September 22, 2026
- MP-CG की सहमति के बाद भी नहीं मिला एरियर, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, 17 दिसंबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में बंपर नियुक्तियों के अवसर, व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती, जानिए पूरी खबर… - September 22, 2026
