कोरबा। कोरबा में चाकू की नोक पर महिला के साथ रेप हुआ है। घटना मंगलवार की है। जहां एक युवक ने घटना को अंजाम दिया। घटना के बाद परिजनों और रहवासियों ने नाराजगी दिखाई और कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई।

मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। कोरबा सीएसपी भूषण एक्का ने बताया कि आरोपी मेहतर सिंह (24) के खिलाफ 376 का मामला दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है। बताया जा रहा है कि 37 वर्षीय महिला बीते शाम घर से लगे हसदेव नदी किनारे शौच के लिए गई हुई थी।
जहां एक युवक धारदार हथियार की नोक पर उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। घटना के बाद जब महिला किसी तरह डरी सहमी अपने घर पहुंची और आपबीती बताई। पीड़ित महिला के मुताबिक जब शौच करने गई तो वहां पहले से ही युवक छुपा बैठा हुआ था। इस दौरान उसने चाकू की नोक पर घटना को अंजाम दिया। घटना के कुछ घंटे बाद ही आरोपी गिरफ्तार कर लिया गया है। परिजनों के मुताबिक महिला काफी समय तक घर नहीं पहुंची तब उन्हें चिंता सताने लगी और वह आसपास खोजबीन करने लगे। जब घटना स्थल जाकर देखा तो वहां उसके कान की बाली और डिब्बा पड़ा मिला। काफी खोजबीन के बाद भी महिला नहीं मिली। देर रात पीड़िता ने घर पहुंचकर घटनाक्रम की जानकारी दी।
- छत्तीसगढ़ में स्कूलों की छुट्टियों का ऐलान, दशहरा-दीपावली और शीतकालीन अवकाश की तारीखें तय… - September 21, 2026
- सारंगढ़ में ट्रक रोककर लूट की वारदात का खुलासा, 7 आरोपी गिरफ्तार…विधि से संघर्षरत बालक भी पकड़ा… - September 21, 2026
- सारंगढ़ की खेल प्रतिभा का जलवा, राज्य स्तरीय एथलेटिक्स में 14 पदक… - September 21, 2026
