श्री पुष्कर शर्मा पुलिस अधीक्षक सारंगढ़ बिलाईगढ़ के द्वारा सभी थाना प्रभारियों को नशे के विरुद्ध लगातार कड़ी कार्यवाही करने सम्बन्धी निर्देश के परिपालन में दिनांक 29 -30.12.2024 की मध्य रात्रि को डोंगरीपाली पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर बिरनीपाली बेरियर पास घेराबंदी कर चेकिंग किया जा रहा था l चेकिंग दौरान एक बजाज मैक्सिमा (ऑटो )वाहन क्रमांक ओडी 02 सी क्यू 6821को रोक कर तलाशी ली गयी l तलाशी में ऑटो में बनाये गये गुप्त चैम्बर में 27. 300 किग्रा गांजा छिपा कर रखा जाना पाया गया lमौके पर पकड़े गए आरोपी तूफान लाल मालवीय पिता श्यामलाल मालवीय उम्र 20 वर्ष पता – थाना बडोद जिला आगर मालया (मध्य प्रदेश) से पूछताछ करने पर उसने अपने 02अन्य साथियों के साथ सोनपुर (उड़ीसा)से गांजा लोड कर उड़ीसा से प्रयागराज तस्करी स्वीकार किया जिस पर आरोपी को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया है l

मामले में बैकवर्ड एवं फॉरवर्ड लिंक से जुड़े सभी संलिप्त शेष आरोपियों की पतासाजी की जा रही है।
- MP-CG की सहमति के बाद भी नहीं मिला एरियर, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, 17 दिसंबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में बंपर नियुक्तियों के अवसर, व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती, जानिए पूरी खबर… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ में 11वीं की छात्रा से दुष्कर्म, स्कूल के शिक्षक ने बनाया का हवस का शिकार, इस जिले से सामने आया गुरु-शिष्य के रिश्ते को शर्मसार करने वाला मामला… - September 22, 2026
