दुर्ग। दुर्ग जिले के नंदकट्ठी में एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक बुजुर्ग की मौत हो गई. बताया जा रहा है कि शराब के नशे में धुत हाइवा चालक ने लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए बुजुर्ग को कुचल दिया.

यह हादसा नंदिनी थाना क्षेत्र के गौठान के पास हुआ.
जानकारी के अनुसार, 60 वर्षीय बुजुर्ग मदन निषाद गौठान के पास पैदल जा रहे थे, तभी रॉन्ग साइड से आ रही तेज रफ्तार हाइवा ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी. हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया. स्थानीय लोगों ने तुरंत घायल बुजुर्ग को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन उन्होंने रास्ते में ही दम तोड़ दिया. बताया जा रहा है कि यह हाइवा पूर्व विधायक लाभचंद बाफना के भाई चंचल बाफना का है.
घटना के बाद आक्रोशित मृतक के परिजन और ग्रामीणों ने सड़क पर चक्का जाम कर विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर प्रदर्शनकारियों को समझाने की कोशिश की. काफी देर की बातचीत के बाद ग्रामीण शांत हुए और जाम समाप्त किया गया. फिलहाल, नंदिनी थाना पुलिस आरोपी हाइवा चालक की तलाश कर रही है.
- MP-CG की सहमति के बाद भी नहीं मिला एरियर, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, 17 दिसंबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में बंपर नियुक्तियों के अवसर, व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती, जानिए पूरी खबर… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ में 11वीं की छात्रा से दुष्कर्म, स्कूल के शिक्षक ने बनाया का हवस का शिकार, इस जिले से सामने आया गुरु-शिष्य के रिश्ते को शर्मसार करने वाला मामला… - September 22, 2026
