सारंगढ़ : स्वास्थ्य मानव जीवन के लिए एक परिसंपत्ति है, जो एक स्थिर और शांत मन की ओर ले जाता है, जो अंततः एक समृद्ध जीवन की ओर ले जाता है। यदि कोई व्यक्ति अपने स्वास्थ्य का अच्छे से ख्याल रखता है, तो उसे मानसिक शांति मिलती है और वह अपने काम पर आगे ध्यान केंद्रित कर सकता है। जब हम बीमार पड़ते हैं, तो यह हमें चिड़चिड़ा और अस्थिर बनाता है। स्वस्थ रहने का मतलब शारीरिक, मानसिक और सामाजिक रूप से फिट होना है।

सम्पूर्ण छत्तीसगढ़ की भांति सारंगढ़ के आम जन भी अपने स्वास्थ्य को लेकर आये दिन बड़े शहरों एवं महानगरों के मल्टीस्पेशयालिटी अस्पतालों के चक़्कर लगाने विवश हैं, लोगों के घर में आज पोषक तत्वों की जगह मेडिसिन ने ले रखी है! अमीरों के पास आज पैसा है लेकिन सेहत नहीं वजह क्या है? आखिर हम चूक कहाँ कर रहे हैं? सब्जी -फल, दूध का सेवन के बाद भी शरीर में पोषक तत्वों की कमी क्यों हो रही है? लोग परिवार से ज्यादा हॉस्पिटल को समय देने को मजबूर क्यों हैं, इत्यादि जटिल एवं गंभीर सवालों के जवाब हेतु सारंगढ़ में सेहत की पाठशाला- फैमिली डे का आयोजन 15 दिसंबर को होटल भवानी में आयोजित की जा रही है। जिसमे छत्तीसगढ़ के सुप्रशिद्ध वेलनेस कोच अंजनी विरेंद्र साहू द्वारा लाइफ स्टाइल एवं खानपान का सेहत पर क्या प्रभाव पड़ता है उस पर प्रकाश डाला जाएगा साथ ही हम पोषक तत्व युक्त भोजन से कैसे शरीर को दर्जनों बिमारियों से सुरक्षित रख सकते हैं उसकी जानकारी दी जाएगी।
कौन हैं विरेन्द्र साहू –
सीनियर वेलनेस कोच विरेंद्र साहू एक फिटनेस कोच हैं जो हज़ारों लोगों को इलनेस से वेलनेस जीवन की ओर ले जा चुके हैं, अर्थात जिनके मार्गदर्शन से हज़ारों व्यक्ति आज अपने खान पान और जीवनशैली में बदलाव कर स्वस्थ्य जीवन ज़ी रहे हैं एवं सैकड़ों परिवार में स्वास्थ्य खुशियाँ बरकरार है। जो ना सिर्फ छत्तीसगढ़ अपितु ओड़िसा एवं अन्य राज्यों में भी निरंतर लोगों को वैलनेस के प्रति निरंतर जागरूक करने हेतु अग्रसर हैं।

- सर्वसुविधायुक्त स्वास्थ्य सेवाओं के साथ आध्यात्मिक मूल्यों की मिसाल पेश कर रहा मनसा नर्सिंग होम..नौ दिवसीय गणेशोत्सव का भव्य समापन, ‘बप्पा’ को भावभीनी विदाई..डॉक्टरों व स्टाफ ने की क्षेत्रवासियों के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की प्रार्थना.. - September 22, 2026
- MP-CG की सहमति के बाद भी नहीं मिला एरियर, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, 17 दिसंबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में बंपर नियुक्तियों के अवसर, व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती, जानिए पूरी खबर… - September 22, 2026
