रायपुर। राजधानी रायपुर में एक्सटॉर्शन का मामला सामने आया है। जहां महिलाएं लोगों को किसी बहाने से घर बुलाते थी। फिर उससे पैसों की डिमांड करते थी और धमकी देती कि अगर पैसा नहीं दोगे तो 376 या छेड़छाड़ का मामला दर्ज कराएंगे।

जिसके बाद एक युवक खुद को पुलिस बताता और पैसा नहीं देने पर जेल भेजने की बात कहता। इस गिरोह में 5 लोग शामिल है। पुलिस ने दो महिला और तीन पुरुष को गिरफ्तार किया है। पूरा मामला आमानाका थाने का है।
जानकारी अनुसार, महिलाएं पहले वाई-फाई लगाने के नाम पर लोगों को घर बुलाते थी। जिसके बाद उस व्यक्ति से पैसे की डिमांड करती, नहीं दिए जानें पर 376 धारा या छेड़छाड़ का मामला दर्ज करने की धमकी देते थी। जिसके बाद अन्य तीन लोग मौके पर आकर एक्सटॉर्शन के खेल में शामिल हो जाते थे। इसमें से एक खुद को पुलिस बताता था। ये कहता था कि आप ऐसा नहीं करेंगे तो आपको जेल भेज दिया जाएगा।
मामलें में पुलिस ने पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इन आरोपियों के खिलाफ थानें में डकैती और एक्सटॉर्शन, मारपीट की धारा लगाई गई है। एक और मामलें में एक व्यक्ति को किसी बहाने से बहला फुसलाकर क्यूआर कोड से पैसा लेते थे। जांच में यहीं से पुलिस को क्लू मिला था। आशंका है कि ऐसे कई अन्य मामले हैं, जिसको इन्होंने अंजाम दिया है। पुलिस आगे और बड़े खुलासे कर सकती है। पांचों को न्यायालय में पेश किया जाएगा।
- सर्वसुविधायुक्त स्वास्थ्य सेवाओं के साथ आध्यात्मिक मूल्यों की मिसाल पेश कर रहा मनसा नर्सिंग होम..नौ दिवसीय गणेशोत्सव का भव्य समापन, ‘बप्पा’ को भावभीनी विदाई..डॉक्टरों व स्टाफ ने की क्षेत्रवासियों के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की प्रार्थना.. - September 22, 2026
- MP-CG की सहमति के बाद भी नहीं मिला एरियर, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, 17 दिसंबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में बंपर नियुक्तियों के अवसर, व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती, जानिए पूरी खबर… - September 22, 2026
