सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में पदस्थ हेड कांस्टेबल तालिब शेख की पत्नी और बेटी की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई. इसके बाद शव को घर से करीब 5 किलोमीटर दूर खेत में फेंक दिया.

घटना से गुस्साए लोगों ने आरोपी के घर और गोदाम के बाहर खड़ी गाड़ियों में आग लगा दी. साथ ही भीड़ ने एसडीएम के साथ भी मारपीट की और उन्हें बीच सड़क दौड़ाया. साथ ही सूरजपुर थाने का घेराव किया. तनाव पूर्ण स्थिति को देखते हुए शहर में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है.
जानकारी के मुताबिक, इस वारदात को अंजाम आरोपी कुलदीप साहू ने दिया है. बता दें कि सूरजपुर में आरोपी द्वारा अंजाम दी गई घटना की शुरुआत सोमवार रात को हुई, जब आरोपी शहर की चौपाटी में था और वहां उसने एक पुलिस कांस्टेबल से झड़प की. इसके बाद कुलदीप साहू होटल में रखे तेल से भरे कड़ाही को पुलिस के उपर उड़ेल दिया, जिसमें पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गया.
इसके बाद आरोपी पुलिस से बचने के लिए वहां से भाग गया. बताया जा रहा है कि भागने के दौरान उसने हेड कांस्टेबल को कार से कुचलने की भी कोशिश की. लेकिन हेड कांस्टेबल तालिब शेख किसी तरह बचने में सफल रहा. जब हेड कांस्टेबल तालिब शेख आरोपी को पकड़ने की तैयारी कर रहा था और थाने में एक टीम का गठन किया जा रहा था तब आरोपी ने हेड कांस्टेबल तालिब शेख के घर में घुसकर पत्नी और बेटी की धारदार हथियार से हत्या कर दी. जिले के एसपी एमआर अहिरे ने आरोपी कुलदीप साहू को पकड़ने के लिए चार पुलिस टीमें गठित की हैं. जिन्होंने सूरजपुर जिले से लगे अलग-अलग जिलों और एमपी और यूपी में तलाश शुरू कर दी है. वहीं साइबर की मदद से भी आरोपी तक पहुंचने की कोशिश की जा रही है.
- सारंगढ़:जनदर्शन में गूंजीं जनता की समस्याएं, कलेक्टर ने दिए त्वरित समाधान के निर्देश… - July 28, 2026
- एसपी सुनील शर्मा की सख्ती का बड़ा असर: डेढ़ करोड़ से अधिक कीमत का 768 किलो गांजा भट्टी में जलाकर किया नष्ट… - July 28, 2026
- 5 गायों से बदली किस्मत: आधुनिक डेयरी से हर महीने ₹25 हजार की कमाई.. - July 28, 2026




