कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में रविवार को फूटामुड़ा पिकनिक स्पॉट में डूबे यूवक का शव सोमवार को बरामद कर लिया गया है। युवक अपने दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने गया हुआ था। इसी बीच वह पानी में डूब गया।

मिली जानकारी के मुताबिक रविवार को हरीश बरगे पिता निरंजन लाल बरगे की तलाश की गई, लेकिन अंधेरा हो जाने और पानी की गहराई अधिक होने के कारण पता नहीं चल सका था। बताया जा रहा है कि सोमवार को SDRF और नगर सेना के जवानों की टीम ने खोजबीन की। दोपहर 2 बजे के करीब SDRF की टीम ने शव को पानी के भीतर से बाहर निकाल लिया।
जिसके बाद मौके पर पहुंची बालको पुलिस ने मर्ग कायम कर लाश को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा।

मृतक के दोस्त ने बताया कि शाम 5 बजे के करीब हरीश ने नहाने के लिए छलांग लगाई थी। उन्हें लगा कि वह बाहर आ जाएगा, लेकिन वह बाहर नहीं आ सका। इस दौरान शाम होने वाली थी। सभी घर जाने की तैयारी में लगे थे।
दोस्तों ने बताया कि उसे खोजने की काफी कोशिश की, लेकिन नहीं मिला। उसके बाद कुछ ग्रामीण भी आए उन्होंने भी प्रयास किया, लेकिन नहीं मिला। इसके बाद ग्रामीणों ने बालको पुलिस को सूचना दी। शव को बाहर निकालने में SDRF की टीम में संतोष पटेल, अनवर, कमलेश, सुधीर, घनश्याम खूंटे, समार सिंह की विशेष भूमिका रही।
- “एक दिन में मिलेगा न्याय!” — 9 मई को लगेगी नेशनल लोक अदालत, मौके पर सुलह से निपटेंगे हजारों मामले… - April 29, 2026
- “गांव-गांव पहुंचेगा प्रशासन, मौके पर होगा समाधान!” — सारंगढ़ में ‘सुशासन तिहार 2026’ का बड़ा ऐलान… - April 29, 2026
- पट्टा मिला… पर नक्शे में नाम गायब! किसान पहुंचे कलेक्टर दरबार, न्याय की लगाई गुहार… - April 29, 2026
