एक तरफ जहां पूरा देश दशहरा मनाने में जुटा हुआ है, तो वहीं आज बिलासपुर जिले में अलग अलग तीन मर्डर की खबर से पूरा क्षेत्र दहल गया है । पुलिस इन मामलों में जांच कर रही है।

मिली जानकारी के अनुसार, पहली वारदात तखतपुर में हुई, जहां एक युवती की एक हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया है। मिली जानकारी के मुताबिक एक महिला के प्यार में बदहवास युवक ने फोन कॉल में बात नहीं करने और संबंध नहीं बनाने पर महिला को मौत के घाट उतार दिया। आरोपी युवक नरेंद्र सोनकर ने महिला का गला घोटकर बेरहमी से उसकी हत्या कर दी।

आरोपी नरेंद्र सोनकर और मृतिका लता सोनकर के बीच कई महीनों से अवैध प्रेम प्रसंग चल रहा था। तखतपुर से लगे गांव ठकुरिकापा में ही दोनों निवास करते थे। आरोपी युवक और महिला पहले से शादीशुदा है और दिहाड़ी का काम करते थे। पुलिस ने बीती रात आरोपी को भागने के दौरान दबोच लिया ।
पति-पत्नी विवाद में हत्या
वहीं सीपत थाना क्षेत्र में हुई, जहां पति-पत्नी विवाद ने इतना बड़ा रूप ले लिया की पति ने अपनी पत्नी पर टांगिया और लकड़ी से हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने इस मामले में पति और बेटे को हिरासत में लिया है। खास बात यह है कि, पुलिस ने यह कार्रवाई महिला की छः वर्षीय बेटी के बयान के आधार पर लिया है।
युवक की अधजली लाश बरामद
वहीं इन दो घटनाओं के अलावा मस्तूरी ब्लॉक के मल्हार चौकी क्षेत्र में एक युवक की अधजली लाश बरामद की गई है। मृतक युवक की पहचान शिवराज सिंह ठाकुर के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक युवक शुक्रवार शाम को घर से निकला था और फिर नहीं लौटा। पतासाजी करने पर दूसरे दिन शनिवार को उसकी सड़क किनारे लाश मिली। मृतक शरीर पर चोट के निशान देखे जा रहे हैं, जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है । पुलिस फिलहाल सभी मामलों में मर्ग कायम कर मामले की विवेचना में जुट गई है।
- “एक दिन में मिलेगा न्याय!” — 9 मई को लगेगी नेशनल लोक अदालत, मौके पर सुलह से निपटेंगे हजारों मामले… - April 29, 2026
- “गांव-गांव पहुंचेगा प्रशासन, मौके पर होगा समाधान!” — सारंगढ़ में ‘सुशासन तिहार 2026’ का बड़ा ऐलान… - April 29, 2026
- पट्टा मिला… पर नक्शे में नाम गायब! किसान पहुंचे कलेक्टर दरबार, न्याय की लगाई गुहार… - April 29, 2026
