सारंगढ़। क्षेत्र में फ्लाई ऐश के ओवरलोड वाहनों के लगातार संचालन और जर्जर सड़कों की समस्या को लेकर लगातार खबरें प्रकाशित होने के बाद खनिज विभाग ने कार्रवाई की है। विभागीय टीम ने फ्लाई ऐश लोड दो हाईवा वाहनों को जब्त किया है।
क्षेत्र में भारी वाहनों की लगातार आवाजाही से सड़क की स्थिति खराब होने के साथ ग्रामीणों, राहगीरों और स्कूली बच्चों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। ओवरलोड फ्लाई ऐश वाहनों के संचालन को लेकर ग्रामीण लंबे समय से कार्रवाई की मांग कर रहे थे।
मामला लगातार उठाए जाने के बाद खनिज विभाग की टीम ने कार्रवाई करते हुए दो हाईवा वाहनों को जब्त किया। कार्रवाई के बाद अब यह सवाल भी उठ रहा है कि क्या क्षेत्र में संचालित अन्य फ्लाई ऐश वाहनों की भी नियमित जांच की जाएगी?
ग्रामीणों का कहना है कि केवल कार्रवाई तक सीमित न रहते हुए फ्लाई ऐश परिवहन में निर्धारित नियमों का कड़ाई से पालन कराया जाना चाहिए। ओवरलोड वाहनों की नियमित जांच और नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों पर लगातार कार्रवाई होने से सड़क की हालत सुधारने के साथ आम लोगों और स्कूली बच्चों का आवागमन भी सुरक्षित हो सकेगा।
ग्रामीणों ने खनिज विभाग से फ्लाई ऐश परिवहन करने वाले वाहनों की नियमित जांच, ओवरलोडिंग पर सख्त कार्रवाई और सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।


- सेवा संकल्प को जनआंदोलन बनाने जुटे सामाजिक संगठन… - September 23, 2026
- ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस का कलेक्टर ने लिया जायजा… - September 23, 2026
- खेलभाठा में जिला स्तरीय योग-ध्यान सत्र हजारों ने किया योग… - September 23, 2026
