माँ शब्द हुवा कलंकित..!कलयुगी माँ ने अपनी 3 माह की बेटी को पानी मे डुबो कर मार डाला …
नई दिल्ली / माँ तो अपने बच्चो को हर मुसीबत सेबचाकर रखती है। लेकिन इस कलयुगी माँ ने अपनी तीन महीने की बच्ची को पानी में डुबो कर मार डाला। बच्ची को कैसे मारें, इसके तरीके कलयुगी मां ने गूगल पर सर्च किए थे। फिलहाल बेटी की हत्या के आरोप में मां को गिरफ्तार कर लिया गया है। ये घटना उज्जैन के खाचरौद इलाके की है। यहां रहने वाले भटेवरा परिवार की तीन माह की बच्ची का शव पानी की टंकी में मिला था। शक बच्ची की मां पर था और शक सही निकला।
12 अक्टूबर को हुए सनसनी खेज चर्चित हत्या कांड में साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने 3 माह की बच्ची की ह्त्या करने वाली मां को गिरफ्तार किया है। ख़ास बात ये है कि हत्या से पहले बच्ची को डुबोकर मारने के तरीके मां गूगल पर सर्च करती रही। आख़िरकार 12 अक्टूबर को मां ने बच्ची को मौत के घाट उतार दिया।
सोशल मीडिया पर बच्चों को मारने के तरीके को खोजने की जानकारी हाथ लगते ही पुलिस ने मां को गिरफ्तार किया। हालांकि इससे पहले पति अर्पित, सास अनिता और ससुर सुभाष भटेवरा ने बच्ची की मां स्वाति पर हत्या का शक जाहिर किया था।
खाचरौद स्थित स्टेशन रोड निवासी अर्पित पिता सुभाष चंद भटेवरा की 12 अक्टूबर की दोपहर तीन माह की पुत्री विरति लापता हो गई थी। अर्पित ने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई। खोजबीन की तो विरति का शव घर की तीसरी मंजिल स्थित पानी की टंकी में मिली। मामले की बारीकी से जांच की तो पता चला विरति को उसकी मां स्वाति भटेवरा (28) ने ही पानी की टंकी में फेंका था। स्वाति को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया गया। स्वाति और अर्पित की शादी फरवरी 2019 में हुई थी।
एएसपी आकाश भूरिया ने बताया कि विरति 12 अक्टूबर दोपहर 1.20 से 1.40 बजे के दौरान घर में से गायब हुई थी। उस समय अर्पित घर के नीचे दुकान पर था। पिता कुछ समय पहले बाहर गए थे। घर में स्वाति और उसकी सास अनिता भटेवरा के अलावा कोई नहीं था। जांच की तो स्वाति शंका के घेरे में आ गई। पता चला कि उसने मोबाइल में 10 अक्टूबर को इंटरनेट पर सर्च किया था कि बच्ची पानी में कैसे डूबोकर मार सकते हैं।
- नाश्ते में ऐसे बनाएं सॉफ्ट और परफेक्ट आलू का पराठा, स्वाद ऐसा कि हर बाइट में कहेंगे वाह! - March 5, 2026
- रंग पंचमी को कहां-कहां खेली जाती है होली, जो होती है रंगों के उत्सव की आखिरी तिथि… - March 5, 2026
- स्कूल में आरटीई के तहत पढ़ रहे बच्चों से कराई मजदूरी, अब छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने मांगा जवाब… - March 5, 2026
