लोन निकालने के बाद नामित व्यक्ति का फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र लगाकर उसकी किश्त बंद करा निजी फाइनेंस कंपनी के दो कर्मचारियों ने 18 हजार रुपये निकाल लिए।

इस मामले में पुलिस ने दोनों कर्मचारियों को गिरफ्तार कर लिया है। धौरपुर थाना अंतर्गत ग्राम जोरी निवासी धनीराम ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी पत्नी लालो बाई वर्ष 2021 मे स्पंदना स्फूर्ति फाइनेंस प्राइवेट लिमिटेड के शाखा शंकरगढ़ से 72 हजार का लोन निकाली थी। समय पर किश्त की रकम जमा की जा रही थी। इसी बीच स्पंदना स्फूर्ति फाइनेंस प्राइवेट लिमिटेड के ब्रांच मैनेजर सुरेश कुमार खांडे एवं अन्य कर्मचारी संजय कुमार साहू द्वारा मिलकर व्यक्तिगत लाभ के लिए लोन में नामित व्यक्ति धनीराम का फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र लगाकर लोन बंद करवा दिया गया एवं लोन खाते पर प्राप्त हुई इंश्योरेंस की रकम 18 हजार रुपये को लालो बाई से अपना कहकर ठगी करते हुए आहरण करा लिया गया। इसी प्रकार आरोपितों द्वारा नामित व्यक्ति का फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र लगाकर ठगी की घटना की गई। मामले मे प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना धौरपुर में धारा 318(3), 336(3), 338, 340(1), 3(5) बीएनएस. का अपराध पंजीबद्ध किया गया।
पुलिस टीम ने जांच के दौरान स्पंदना स्फूर्ति फाइनेंस प्राइवेट लिमिटेड के ब्रांच मैनेजर सुरेश कुमार खांडे एवं अन्य कर्मचारी संजय कुमार साहू कों हिरासत मे लेकर पूछताछ करने पर अपना नाम सुरेश कुमार खांडे उम्र 27 वर्ष साकिन छिंदिया पटना जिला कोरिया एवं संजय कुमार साहू उम्र 25 वर्ष साकिन कोतबा थाना बाग़बाहर जिला जशपुर दोनों हाल मुकाम शंकरगढ़ जिला बलरामपुर का होना बताए। आरोपितों ने अपराध किया जाना स्वीकार किया गया। उनके कब्जे से तीन हजार रुपये नकद, फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र एवं लोन निकालने का फार्म बरामद किया गया हैं। कार्रवाई में थाना प्रभारी धौरपुर उप निरीक्षक आरएन. पटेल, सहायक उप निरीक्षक देवनारायण यादव, आरक्षक मुनेश्वर पन्ना, सयनाथ लकड़ा शामिल रहे।
- प्रदेश स्तरीय महासम्मेलन में बड़ी सौगात: NHM कर्मचारियों को 33 दिन के वेतन का ऐलान… - June 14, 2026
- श्रीमती उषा प्रियदर्शी वैष्णव बनीं राज्य महिला आयोग की नई अध्यक्षा..नारी सम्मान, सुरक्षा और सशक्तिकरण को मिलेगा बल… - June 14, 2026
- डॉ. दीपक जायसवाल के नेतृत्व मे सारंगढ़ जिला अस्पताल की बदली तस्वीर…आधुनिक सुविधाओं से अब मरीजों को मिल रहा नया जीवन..करोड़ों की सरकारी संपत्ति को खुर्द-बुर्द होने से बचाया..सारंगढ़ मे ब्रेन हैमरेज, लकवा और दिल की बीमारियों का इलाज संभव.. - June 14, 2026

