जशपुरः छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में 15 वर्षीय दिव्यांग आदिवासी बालिका से दुष्कर्म के आरोप में पुलिस ने 55 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि जिले के बगीचा थाना क्षेत्र में 15 वर्षीय दिव्यांग आदिवासी बालिका से दुष्कर्म के आरोप में पुलिस क्षेत्र के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि आरोपी व्यक्ति बालिका के घर के करीब में रहता है। इस महीने की 27 तारीख को जब बालिका के माता-पिता बाहर गए थे तब आरोपी बालिका के घर पहुंचा और बालिका को बहला फुसलाकर अपने घर ले गया। वहां उसने बालिका के साथ दुष्कर्म किया।
अधिकारियों ने बताया कि जब बालिका के माता-पिता घर पहुंचे तब बालिका ने इशारों में घटना की जानकारी उन्हें दी। तब बालिका के परिजन थाने पहुंचे और पुलिस में मामला दर्ज कराया। उन्होंने बताया कि पुलिस ने आरोपी व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण अधिनियम की धाराओं के तहत कार्रवाई की गई है।
- MP-CG की सहमति के बाद भी नहीं मिला एरियर, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, 17 दिसंबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में बंपर नियुक्तियों के अवसर, व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती, जानिए पूरी खबर… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ में 11वीं की छात्रा से दुष्कर्म, स्कूल के शिक्षक ने बनाया का हवस का शिकार, इस जिले से सामने आया गुरु-शिष्य के रिश्ते को शर्मसार करने वाला मामला… - September 22, 2026
