भटगांव। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली व छग राज्य विधिक सेवा प्रा. के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधि. रायगढ़ छ.ग.के अध्यक्ष जितेन्द्र कुमार जैन के मार्गदर्शन में अध्यक्ष श्रीमती सविता सिंह ठाकुर तालुका विधिक सेवा समिति भटगांव के द्वारा शनिवार को तृतीय नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया गया व व्यवहार न्यायालय परिसर भटगांव में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें उपस्थित सभी सदस्यगणों को लोकअदालत व विधिक सहायता , विभिन्न नियमों एवं अधिनियमों के सम्बंध में विधिक जानकारी दियें । व्यवहार न्यायालय भटगांव में आयोजित इस वर्ष के तृतीय नेशनल लोक अदालत में कुल 377 लंबित प्रकरणों को सुनवाई हेतु रखा गया था जिसमें से कुल 121 लंबित प्रकरणों का निराकरण किया गया। उक्त लोक अदालत में भारतीय स्टेट बैंक , छग राज्य ग्रामीण बैंक, इंडियन बैंक,बिजली विभाग द्वारा ऋण वसूली का कैम्प लगाए थे । न्यायालय परिसर में स्वास्थ्य विभाग के RMA विजय बंजारे व ड्रेसर रामेश्वर दोहरे द्वारा पक्षकारों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। सुलहकर्ता के रूप में अधिवक्ता डगेश्वर खटकर व जय कुमार टण्डन उपस्थित हुए भटगांव अधिवक्ता संघ के अधिवक्तागण उपस्थित रहे ।

- सारंगढ़:अवैध महुआ शराब पर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, आनंद वर्मा के नेतृत्व में दो आरोपी गिरफ्तार… - August 14, 2026
- दिल्ली पहुंचकर संजय पांडेय ने किरण सिंहदेव का जाना हालचाल… - August 14, 2026
- सारंगढ़:स्वतंत्रता दिवस पर गांव-गांव गूंजेगा साक्षरता का उल्लास, जिले की सभी ग्राम पंचायतों में होगा महाचौपाल… - August 13, 2026




