सारंगढ़ । जिला कलेक्टर धर्मेश साहू के निर्देशानुसार जिले मे शिक्षा के प्रभावी क्रियान्वयन गुणवत्त पूर्ण शिक्षा समय पर विद्यालयों में शिक्षकों की उपस्तिथि सुनिश्चित करने और शिक्षा विभाग के द्वारा संचालित लोककल्याणकारी योजना का लाभ जरूरतमंद बच्चों को समय सीमा पर मिले इसके लिए डीईओ एलपी पटेल लगातार जमीनी स्तर पर मॉनिटरिंग व विद्यालयों का आकस्मिक निरीक्षण कर रहें है । निरीक्षण के इस क्रम मे शनिवार को प्रातः कालीन विद्यालय के अंतर्गत जब डीईओ एलपी पटेल शिक्षा के स्तर और विभागीय योजनाओं की जानकारी से रूबरू होने जिले के अंतिम छोर और ओडिशा सीमा से लगे शाउमा विद्यालय सांकरा पहुंचे।

उन्होंने विद्यालय परिसर और अध्यापन कक्षों के साथ प्रायोगिक कक्ष का निरीक्षण करते हुए भौतिकी, रसायन और जीवविज्ञान मे कराए गए प्रायोगिक कार्य की जान कारी ली। प्रयोगशाला की अव्यवस्था और विधिवत विषयगत प्रायोगिक कार्य नहीं कराए जाने पर गहरी नाराजगी जाहिर करते हुए कड़ी फटकार लगाते हुए प्राचार्य को तत्काल व्यवस्था सुधारने हेतु निर्देशित किया।विद्यालय के अभिलेखों मे आवश्यक जानकारी इंद्राज नही होने पर प्राचार्य को अविलंब अभिलेख संधारण हेतु निर्देशित किया गया। डीईओ पटेल ने प्राचार्य और शिक्षकों से कहा कि – बच्चों की लंबी अनुपस्थिति, तुरंत पालकों से संपर्क कर बच्चों की कक्षा मे शत प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करें।

- छत्तीसगढ़:रेप से दोबारा प्रेग्नेंट हुई युवती गुस्साए लोगों’ ने युवक को जूतों की माला पहनाई और पीटते हुए लेकर आए थाने… - May 5, 2026
- शाहरुख़ खान की वो 6 फ़िल्में, जो कभी रिलीज ही नहीं हो पाईं! - May 5, 2026
- हिटमैन के आते ही बदली मुंबई की तकदीर! सबसे बड़ा लक्ष्य चेज कर LSG को चखाया सातवीं हार का स्वाद… - May 5, 2026
