सारंगढ़। सारंगढ़ जिला मुख्यालय के कोसीर थाना क्षेत्र के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कोसीर स्कूल में जिला पुलिस अधीक्षक पुष्कर शर्मा के दिशा निर्देश एवं मार्गदर्शन से कोसीर थाना प्रभारी सहायक उप निरीक्षक कुलदीप तिवारी एवं उनके टीम के द्वारा दोपहर 3:00 बजे शासकोय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परिसर स्कूल परिसर में स्कूल के विद्यार्थियों को यातायात नियम एवं सामाजिक आर्थिक विषय पर जागरूकता कार्यक्रम के तहत जागरूक किया गया। जागरूकता कार्यक्रम में प्रमुख रूप से पोस्टर के माध्यम से जागरूक करने के लिए यातायात के नियमों से अवगत कराया गया जिसमें रोड एक्सीडेंट पैदल यात्री, बिना हेलमेट, वाहन गति सीमा, सीट बेल्ट का उपयोग ओर ना पालन करने पर उससे होने वाली हानि लाभ को बताए वही शराब के नशे में गाडी चलाना बिना लाइसेंस गाडी चलाना, तेज गति से गाड़ी चलाना ,एक्सीडेंट होने पर सहायता करना इन सभी विषयों की जानकारी दी गई ओर अपने परिवार को जागरूक करने के लिए भी प्रेरित किया गया। जागरूकता कार्यक्रम में कोसीर थाना प्रभारी कुलदीप तिवारी प्रधान आरक्षक अंजना मिंज , प्रधान आरक्षक सुनील यादव ,आरक्षक वीरेंद्र ठाकुर, वरिष्ठ व्याख्याता विजय महिलाने , आर पी जांगड़े , विशेषर खरे एवं स्कूल के शिक्षक गण तथा कार्यक्रम में राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयं सेवकों को उपस्थिति सराहनीय रही।

- सारंगढ़ पुलिस का ‘ऑपरेशन क्लीन’ प्रारंभ..तड़के सुबह सड़कों पर उतरीं प्रभारी एसपी निमिषा पाण्डेय…अवैध प्रवासियों और किरायेदारों की सघन जांच से मचा हड़कंप!SDOP स्नेहिल और कोतवाली प्रभारी प्रमोद यादव के साथ भारी पुलिस बल ने संभाला मोर्चा…कमलानगर, चौहान पारा और अस्पताल के पास मुस्लिम मोहल्ले में दी दबिश..सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता करने में जुटा प्रशासन.. - June 19, 2026
- रात की गश्त में पुलिस की बड़ी कामयाबी: थाना प्रभारी ए.के. बेक की सतर्कता से 75 शीशी प्रतिबंधित कोडीन सिरप जब्त, अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार… - June 18, 2026
- सारंगढ़:बंद कमरे में फंदे पर लटका मिला युवक, दरवाजा तोड़ने पर सामने आई दर्दनाक सच्चाई… - June 18, 2026

