सारंगढ़ । भाजपा अल्प संख्यक मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष शकील अहमद अपने मित्रों के साथ सारंगढ अल्पसंख्यक मोर्चा की मीटिंग लेने आये हुए थे । मीटिंग के तुरंत बाद अपने पुराने दोस्त भाजपा जिला मंत्री निखिल बानी के घर चाय पीने पहुंचे । निखिल बानी से चर्चा करते हुए कहा कि – भाजपा सदस्यता अभियान के तहत हर घर ,घर घर पहुँच कर सदस्यता अभियान को चलाना है । इतने सदस्य बनाना की छग में सबसे ज्यादा भाजपा के सदस्य बने । शकील अहमद प्रदेशाध्यक्ष बनने के बाद पहली बार अपने दोस्त से मिले , मिलते ही कहा कि – आज सारंगढ़ आना मेरे लिए बहुत सुखद रहा, क्योकि इसी बहाने मित्र से मुलाकात हो गईं । शकील व निखिल दोनों युवा मोर्चा के समय से साथ ही साथ काम किये है और भी राजनीतिक चर्चा के बाद वो अपने दोस्त निखिल से कहें कि – बहुत जल्द फिर मिलते है भाई ! बोलते हुए अपने निवास के लिए निकल गए।

- बिना लाइसेंस बिक रही थी कीटनाशक दवाएं, कृषि विभाग की कार्रवाई से मचा हड़कंप… - September 20, 2026
- सारंगढ़:अतिक्रमण हटा, संवरी बच्चों की राह; जामपाली में शासकीय जमीन पर बना आदर्श आंगनबाड़ी केंद्र…. - September 20, 2026
- अधूरे आवासों पर सीईओ की सख्ती, लापरवाह कर्मचारियों को नोटिस के निर्देश… - September 20, 2026
