बिलाईगढ़ । छग प्रदेश कांक के आह्वान पर जिला कांग्रेस कमेटी सारंगढ़ बिलाईगढ़ के नेतृत्व में छग राज्य भाजपा सरकार की इस खुलेआम लूट के वादा खिलाफी, राज्य की भोली-भाली जनता को राहत पहुंचाने की मांग को लेकर जिलास्तर पर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन कर ज्ञापन सौपा गया । छग प्रदेश में भाजपा की सरकार राज्य की भोली-भाली आमजनता को लूट रही है जो विगत दिनों सीमेन्ट दाम में 50 रू. प्रति बोरी की दर से की गयी वृध्दि से स्पष्ट हो गया है । वहीं दूसरी ओर प्रदेश में भाजपा के संरक्षण में रेत माफिओं का गुण्डाराज चल रहा है ।चारो ओर लूट मची हुयी है, खनिज संसाधनों को खुले आम लूटा जा रहा है और राज्य सरकार तमाशबीन बने हुए है।

उक्त धरना प्रदर्शन भारत माता चौक सारंगढ़ में लोक प्रिय विधायक उत्तरी गनपत जांगड़े,जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अरुण मालाकार, बिलाईगढ़ विधायक प्रति निधि मा. प्राणलहरें जी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष पुरषोत्तम साहू,ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बिलाईगढ़ अध्यक्ष दीपक टण्डन ,ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सरसींवा अध्यक्ष लव साहू प्रदेश कांग्रेस प्रतिनिधि घनश्याम मनहर,जनपद उपाध्यक्ष चंद्रकुमार नेताम, संजय दुबे,नगर अध्यक्ष पवन अग्रवाल,विष्णु चन्द्रा, राधेश्याम जायसवाल, विधायक प्रतिनिधि गनपत जांगड़े व अजय बंजारे, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष सरिता गोपाल,रविन्द्र नंदे, प्रदेश सचिव सरिता मलहोत्रा, धरम लाल वर्मा,ब्लॉक कांक , अशोक अग्रवाल,राजकमल अग्रवाल,विनोद भारद्वाज, शुभम बाजपेयी,नागेश महंत धीरज बहिदार,महेश लहरें, मिथलेश लहरें,फरीद खान, युवा नेता संभु डड़सेना,गोरी चन्द्रा,जितेंद्र चंद्रा, ब्लॉक युवा कांग्रेस अध्यक्ष संजय साहू, चंद्र कुमार मानिकपुरी, अरविंद मनहर,सलीम नवरत्न,सनत चन्द्रा,शंकर चंद्रा,प्रणय वारे,रमेश पटेल, मुन्ना पटेल,गज्जू यादव, दयानिधि पटेल,लाला केसरवानी चन्द्रा,चारु शर्माआदि कांग्रेस जन शामिल थे।
- बिना लाइसेंस बिक रही थी कीटनाशक दवाएं, कृषि विभाग की कार्रवाई से मचा हड़कंप… - September 20, 2026
- सारंगढ़:अतिक्रमण हटा, संवरी बच्चों की राह; जामपाली में शासकीय जमीन पर बना आदर्श आंगनबाड़ी केंद्र…. - September 20, 2026
- अधूरे आवासों पर सीईओ की सख्ती, लापरवाह कर्मचारियों को नोटिस के निर्देश… - September 20, 2026
