महाराष्ट्र की शिंदे सरकार की तरफ से युवाओं के लिए एक बड़ी घोषणा की गई है। शिंदे सरकार की ओर से योजनादुत पद के लिए 50 हजार पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू है। इस योजना से योजनादूत चुने जाएंगे। अगर आपको भी नौकरी की जरुरत है तो आप भी इसके लिए आवेदन कर सकते है।

क्या है योजनादूत का मतलब?
योजनादूत ये पद का नाम है. इन पदों के लिए गांव-गांव में युवाओं की नियुक्ति की जाएगी। नियुक्त किए गए उम्मीदवारों को सरकार की ओर से हर महीने 10 हजार रुपए का मानधन दिया जाएगा। ये नियुक्ति 6 महीने के लिए की जाएगी। छह महीने के बाद उम्मीदवार को एक सर्टिफिकेट भी दिया जाएगा।
योजनादूत को करना होगा ये काम
: इस योजना में नियुक्त लोगों को सरकार ने नागरिकों के लिए जिन योजनाओं को शुरू किया है, उसकी जानकारी घर -घर पहुंचानी होगी। गांव के लोगों को इन योजनाओं का लाभ किस तरह से दिया जाएं, इसकी तरफ ध्यान देना होगा। घर -घर तक जाकर लोगों को इसकी जानकारी देने से लेकर उनको लाभ मिलने तक उनकी मदद करनी होगी।
जरूरी होंगे ये डॉक्यूमेंटन
आधार कार्ड
रहिवासी प्रमाणपत्र
ग्रेजुएशन सर्टिफिकेट
एमएससीआईटी का सर्टिफिकेट
ऐसे करे आवेदन
आवेदन करने के लिए आपको mahayojanadoot.org इस वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन करना होगा।
आवेदन करने की अंतिम तिथि
इस योजना के तहत आवेदन करने की आखरी तारीख 13 सितंबर 2024 है।
- बिना लाइसेंस बिक रही थी कीटनाशक दवाएं, कृषि विभाग की कार्रवाई से मचा हड़कंप… - September 20, 2026
- सारंगढ़:अतिक्रमण हटा, संवरी बच्चों की राह; जामपाली में शासकीय जमीन पर बना आदर्श आंगनबाड़ी केंद्र…. - September 20, 2026
- अधूरे आवासों पर सीईओ की सख्ती, लापरवाह कर्मचारियों को नोटिस के निर्देश… - September 20, 2026
