सारंगढ़ । अभामा महिला सम्मेलन के द्वारा शिक्षक दिवस के पावन पर्व पर नगर के अशोका पब्लिक स्कूल में शिक्षक और शिक्षिकाओं का सम्मान कियें । शाखा अध्यक्ष श्रीमती शशि कला अग्रवाल, प्रदेश प्रभारी मधु अग्रवाल, पूजा अग्रवाल, चंद्रा अग्रवाल के द्वारा गरिमामय वातावरण में शिक्षक शिक्षिकाओं का सम्मान पुष्पगुच्छ,शाल, दुपट्टा और कलम देकर कियें । मधु अग्रवाल ने कहा कि – समाज के लिए उत्कृष्ट सेवा सदैव शिक्षक बनाए रखें ।शिक्षकों की कर्तव्य निष्ठा एवं धैर्य की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि – शिक्षक देश के भावी नागरिकों के निर्माता होते हैं , जिसके फलस्वरुप बेहतर समाज का निर्माण संभव हुआ है । सम्मानित होते हुए प्राचार्य जे मिश्रा ने कहा कि – सभी बच्चों को कठिन परिश्रम कर आगे बढ़ने एवं अच्छी शिक्षा ग्रहण करने के लिए प्रेरित करते हुए उन्होंने कहा कि – विद्यार्थियों को हमेशा अपने गुरुजनों का सच्चे दिल से सम्मान करना चाहिए शिक्षक आप सबके भविष्य के निर्माता है , जो जीवन पर्यंत बच्चों के लिए प्रेरणा स्रोत रहते हैं । इस आयोजन की प्रशंसा करते हुए जीवन में निरंतर आगे बढ़ने हेतु , शिक्षकों से प्रेरणा लेकर उनके दिशा निर्देशों का पालन करने हेतु जे मिश्रा ने आव्हान कियें ।

- गड्ढों में तब्दील सड़क पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, कब जागेगा पीडब्ल्यूडी? - August 5, 2026
- मत्स्य पालकों के लिए खुशखबरी: 5 लाख का मुफ्त बीमा, 60% तक अनुदान का लाभ.. - August 5, 2026
- आजादी के 77 साल बाद भी ‘अंतिम विदाई’ को तरसता फर्सवानी..खुले आसमान के नीचे सुलगती चिताएं..तालाब की मेढ़ पर भीगते शव देख छलका ग्रामीणों का दर्द.. - August 5, 2026




