सारंगढ़ जनपद सीईओ पर लगे आरोप निराधार महिलाओं ने कलेक्टर को दिया ज्ञापन…

दबावपूर्वक भारमुक्त करने पर दी आंदोलन की चेतावनी..
सारंगढ़ । जनपद पंचायत सारंगढ़ में मुख्य कार्यपालन अधिकारी के रूप में पदस्थ निर्विवाद रहनें वाली संजू पटेल के ऊपर सतनामी विकास परिषद कार्यालय सतनाम भवन मौहारभांठा कुटेला सारंगढ़, जिला – सारंगढ़ बिलाईगढ़ का पत्र क्र. 25 दिनांक 02 सितंबर 24 को कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया था जिस पर लेख है कि – श्रीमती संजू पटेल प्रभारी मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत सारंगढ़, जिला-सारंगढ़ बिलाईगढ़ (छ.ग.) को 4 बिन्दुओं पर शिकायत करते हुए स्थानांतरित स्थान जपं सक्ति के लिए तत्काल भार मुक्त करने एवं भारमुक्त नहीं करने की दशा में चक्काजाम एवं धरना प्रदर्शन करने का ज्ञापन सतनामी वि.परिषद द्वारा किया गया है। कामता प्रसाद अम्बेडकर सचिव ग्रापं कौंवाताल का स्थानांतरण पश्चात् जपं सारंगढ़ से भार मुक्त किये जाने के विरोध में सतनामी विकास परिषद द्वारा ज्ञापन सौंपा गया है।
विदित हो कि – मुख्य कार्यपालक अधिकारी जनपद पंचायत सारंगढ़ श्रीमती संजू पटेल पर लगे आरोप बेबुनियाद और निराधार है । जिस बात की सत्यता पर मुहर लगाते हुए विभिन्न महिला सहायता समूह के द्वारा कलेक्टर जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ को ज्ञापन दिया गया । ज्ञापन मध्यान्ह के दौरान अनेक समूह के साथ, विहान के स्वसहायता समूहों, विहान कैडर्स,सक्रिय महिला, एफएलसीआरपी , आरबीके, बैंक सखी, पशु मित्र,ग्राम संगठन पदाधिकारी कलस्टर संगठन पदाधिकारी, ब्लॉक संगठन पदाधिकारी एवं पी.आर.पी. हम सभी का आपसे निवेदन है । कि – जनपद पंचायत सारंगढ़ में पदस्थ प्रभारी मुख्य कार्य पालन अधिकारी श्रीमती संजू पटेल के विरूध्द लगाये गये समस्त आरोप गलत एवं बेबुनियाद है । अतः आपसे निवेदन है कि- इनको भारमुक्त न किया जाये । श्रीमती संजू पटेल द्वारा बिना किसी भेद-भाव के सदैव हमारे हित में एवं विकास कार्य को , शासकीय योजनाओं को मूर्त रूप दिया है। यदि इनको दबावपूर्वक भारमुक्त किया जाता है तो हमारे पूरे बिहान की महिलाओं द्वारा कामबंद, कलमबंद , हड़ताल किया जायेगा।
- MP-CG की सहमति के बाद भी नहीं मिला एरियर, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, 17 दिसंबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में बंपर नियुक्तियों के अवसर, व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती, जानिए पूरी खबर… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ में 11वीं की छात्रा से दुष्कर्म, स्कूल के शिक्षक ने बनाया का हवस का शिकार, इस जिले से सामने आया गुरु-शिष्य के रिश्ते को शर्मसार करने वाला मामला… - September 22, 2026
