सारंगढ़: थाना प्रभारी के रूप में प्रमोद कुमार यादव ने कार्यभार संभाला । पत्रकारों ने नये थाना प्रभारी से भेंट की । चर्चा में थाना प्रभारी ने बताया कि – मेरी प्राथमिकता थाना क्षेत्र में शांति ब्यवस्था बनाए रखने की है । सूचना मिलने पर असामाजिक तत्वों पर सख्त कार्यवाही की जाएगी। साथ ही गलत गतिविधियों में शामिल लोगों पर भी कड़ी कार्यवाही की जाएगी।अपराधों पर नियंत्रण यातायात व्यवस्था मेरी पहली प्राथमिकता रहेगी । क्षेत्र में अमन चैन शांति रहे इसके लिए पुलिस के साथ साथ आम नागरिकों को सहयोग करना होगा। थाना प्रभारी ने बताया कि – क्षेत्र अंतर्गत जुआ , सट्टा , शराब जैसे अपराधो को पनपने नही दिया जाएगा। इस पर अंकुश लगाने के साथ ही अपराधियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जायेगा। थाना सीमा में किसी भी प्रकार का अवैध कारोबार हुआ तो किसी भी कीमत पर उन अवैध कार्य करने वालों पर कड़ी कार्यवाही की जाएगी ।

- MP-CG की सहमति के बाद भी नहीं मिला एरियर, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, 17 दिसंबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में बंपर नियुक्तियों के अवसर, व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती, जानिए पूरी खबर… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ में 11वीं की छात्रा से दुष्कर्म, स्कूल के शिक्षक ने बनाया का हवस का शिकार, इस जिले से सामने आया गुरु-शिष्य के रिश्ते को शर्मसार करने वाला मामला… - September 22, 2026
