सारंगढ़ । सोमवार को प्रात 11 बजे जपं सभागार में समीक्षा बैठक मुख्य कार्य पालन अधिकारी श्रीमती संजू पटेल के द्वारा ली गई । इस समीक्षा बैठक में सैकड़ो सचिव उपस्थित रहे , साथ ही विभिन्न योजनाओं के शाखा प्रभारी भी संपूर्ण जानकारी के साथ समीक्षा बैठक में उपस्थित थे । मनरेगा शाखा प्रभारी युवराज पटेल के द्वारा आंगनवाड़ी पूर्ण करने की समीक्षा ली, साथ ही साथ मवेशी मुक्त सड़क की पालन प्रतिवेदन एवं फोटोग्राफ की हार्ड कॉपी जमा करने के संबंध में चर्चा कियें । प्रधान मंत्री आवास योजना प्रभारी कमलेश खुटे के द्वारा ऐसे लाभार्थी जो किस्त प्राप्त होने के बाद भी आवास पूर्ण नहीं कर सकते उनके कारण सहित अनुमोदन साथ ही स्थायी प्रतीक्षा सूची तथा आवास प्लस परिवारों में भूमिहीन परिवारों का चिन्हांकन कर भूमि आवंटन की जानकारी लिए ।स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण कृष्णा सिंह चौहान CSC निर्माण कार्य की प्रगति के संबंध में । मॉडल ग्राम पंचायत बनाए जाने के संबंध में ग्राम जल एवं समिति का आडिट कराने के संबंध में । डी.एम.एफ. शाखा आर.सी. पटेल ने डी एम एफ मद् योजना अंतर्गत स्वीकृत कार्य की निर्धारित प्रपत्र में जानकारी जो व्हाट्सएप के माध्यम से भेजा गया है उनको जमा कराया गया । पंचायत शाखा रामलाल जायसवाल ने कर वसूली के संबंध में चर्चा कियें साथ ही साथ तालाब लीज की जानकारी के संबंध में चर्चा कियें । जन्म-मृत्यु शाखा सुरज जायसवाल के द्वारा जन्म मृत्यु की मासिक जानकारी एवं 1 अप्रैल 2024 से अब तक मृत पंजीयन की जानकारी सचिवों से ली गई । मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती संजू पटेल द्वारा विशेष चर्चा हेतु कलेक्टर महोदय द्वारा समीक्षा की गई बिंदु पर चर्चा की । श्रीमती संजू पटेल ने बताया कि – त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव नजदीक आते जा रहा है ऐसी स्थिति में समय पूर्व कार्यों को पूरा किया जाना आप सभी का दायित्व है ।

- सारंगढ़ जिला अस्पताल की बड़ी उपलब्धि, 15 दिन में बना स्वास्थ्य सेवाओं का नया रिकॉर्ड… - June 19, 2026
- सारंगढ़ दौरे पर आएंगे प्रभारी मंत्री टंकराम वर्मा, प्राकृतिक खेती, समीक्षा बैठक और योग दिवस कार्यक्रम में होंगे शामिल… - June 19, 2026
- उत्कर्ष योजना: 20 जून तक करें आवेदन, 5 जुलाई को होगी प्रवेश परीक्षा… - June 19, 2026

