मध्य प्रदेश के सीहोर जिले से महिला से दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है. जहां पति को जेल से रिहा कराने का झांसा देकर पति के ही दोस्त महिला की अस्मत लूट ली.

पीड़िता के शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. यह मामला बुधनी थाना क्षेत्र का है.
पीड़िता ने पड़ोस में रहने वाले अनीस खान उर्फ अन्नू पर आरोप लगाया है कि उसने पति को जेल से बाहर निकलवाने का झांसा देकर बलात्कार किया. पीड़िता का पति रेप केस में जेल में है. पहले अनीस खान भी उसके साथ ही जेल में था. वह जब छूटकर आया तो पति को छुड़ाने का कहकर घर आने लगा और कहने लगा कि शारीरिक संबंध बनाओगी तो पति को जेल से बाहर निकलवा लूंगा.
जब पीड़िता से इसका विरोध किया तो वह जबरदस्ती करने लगा. उसने पीड़िता को धमकी दी कि अगर किसी को बताया तो उसकी बेटी को जान से मार देगा. हालांकि, पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस की मानें तो आरोपी के खिलाफ बुधनी थाने में कई अपराध दर्ज हैं. फिलहाल, पुलिस इस पूरे मामले में वैधानिक कार्रवाई कर रही है.
- बिना लाइसेंस बिक रही थी कीटनाशक दवाएं, कृषि विभाग की कार्रवाई से मचा हड़कंप… - September 20, 2026
- सारंगढ़:अतिक्रमण हटा, संवरी बच्चों की राह; जामपाली में शासकीय जमीन पर बना आदर्श आंगनबाड़ी केंद्र…. - September 20, 2026
- अधूरे आवासों पर सीईओ की सख्ती, लापरवाह कर्मचारियों को नोटिस के निर्देश… - September 20, 2026
