देश के करोड़ों किसान प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ उठा रहे हैं। इस योजना के तहत किसानों के खाते में साल में तीन बार 2-2 हजार करके 6,000 रुपए ट्रांसफर किए जाते हैं। अब तक 17 किस्तों का पैसा किसानों के बैंक खातों में ट्रांसफर किया जा चुका है। वहीं अब सभी किसानों को बेसब्री से 18वीं किस्त का इंतजार है। लेकिन, क्या आप जानते हैं कि आपकी अगली किस्त अटक भी सकती है?

कब आएगी अगली क़िस्त
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 18वीं किस्त सितंबर या अक्टूबर में किसानों के खाते में ट्रांसफर की जा सकती है। हालांकि, कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक यह किस्त नवंबर 2024 में भी जारी हो सकती है। अब तक सरकार की तरफ से कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है, इसलिए किसानों को अपनी ई-केवाईसी और ज़मीन की रजिस्ट्री जैसे आवश्यक कार्य पूरे कर लेने चाहिए।
अटक सकती है आपकी क़िस्त
अगर आप पीएम किसान योजना की अगली किस्त का पैसा पाना चाहते हैं, तो दो काम ज़रूरी कर लें। सबसे पहले, अपनी ई-केवाईसी को पूरा कर लें। यह काम आप पीएम किसान की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाकर कर सकते हैं। दूसरा, ज़मीन की रजिस्ट्री भी आवश्यक है। यदि ये काम नहीं किए गए तो आपकी किस्त अटक सकती है।
कैसे करें ई-केवाईसी?
पीएम किसान की वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाएं।
दाईं ओर दिख रहे e-KYC ऑप्शन पर क्लिक करें।
आधार नंबर और रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर दर्ज करें।
OTP दर्ज करें और ‘Submit’ पर क्लिक करें।
लिस्ट में नाम कैसे चेक करें?
पीएम किसान की वेबसाइट पर जाएं।
‘Know Your Status’ पर क्लिक करें।
रजिस्ट्रेशन नंबर और कैप्चा कोड दर्ज करें।
गेट डिटेल्स पर क्लिक करने पर आपका स्टेटस स्क्रीन पर दिखाई देगा।
यह योजना महत्वपूर्ण क्यों है?
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जून में यूपी के वाराणसी में 17वीं किस्त जारी की थी, जिसमें 20,000 करोड़ रुपए की राशि किसानों के खातों में ट्रांसफर की गई थी। इस योजना के तहत किसानों को साल में तीन बार ₹2,000 की किस्तें दी जाती हैं, जो सीधे उनके बैंक खातों में जमा होती हैं। अब, अगली किस्त का इंतजार कर रहे किसानों के लिए यह आवश्यक है कि वे अपनी सभी औपचारिकताएं समय पर पूरी कर लें, ताकि उनकी किस्त बिना किसी रुकावट के उनके खाते में पहुंच सके।
- छत्तीसगढ़ में स्कूलों की छुट्टियों का ऐलान, दशहरा-दीपावली और शीतकालीन अवकाश की तारीखें तय… - September 21, 2026
- सारंगढ़ में ट्रक रोककर लूट की वारदात का खुलासा, 7 आरोपी गिरफ्तार…विधि से संघर्षरत बालक भी पकड़ा… - September 21, 2026
- सारंगढ़ की खेल प्रतिभा का जलवा, राज्य स्तरीय एथलेटिक्स में 14 पदक… - September 21, 2026
