बिलासपुर। जांजगीर जिले में रहने वाली 31 वर्षीय युवती ने बताया कि साल 2010 में वह जुना बिलासपुर में किराए के मकान में रहती थी। इस दौरान उसकी पहचान पड़ोस में रहने वाले चंदन अग्रवाल से हुई। युवक ने उससे शादी का प्रस्ताव रखा। साथ ही अपनी मां को लेकर युवती के घर शादी की बात करने पहुंच गया। इस दौरान युवक और युवती के परिवार वालों ने शादी से इन्कार कर दिया। इसके बाद चंदन ने युवती को अपने घर में बुलाकर उसकी मांग में सिंदूर भर दिया। इसकी जानकारी होने पर युवती की मां ने उसे घर से निकाल दिया। युवती ने इसकी जानकारी चंदन को दी। इस पर वह उसे लेकर एक गर्ल्स हॉस्टल में गया। उसे वहां छोड़कर वह परिवार के साथ रहने लगा। बाद में वह युवती को अलग-अलग जगहों पर किराए के मकान में अपनी पत्नी बनाकर रखा। साथ ही कोटा में कोचिंग सेंटर खोलकर युवती को वहां का प्रबंधक बनाकर रखा। 14 अक्टूर 2021 को चंदन का अपने परिवार वालों से इसी बात को लेकर विवाद हो गया। इस पर चंदन ने आकर युवती से विवाद किया। साथ ही शादी करने से इन्कार कर दिया। इसके बाद उसे रिवर व्यू में ले जाकर मारपीट भी की। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस जुर्म दर्ज कर मामले की जांच कर रही है

- खाटू श्याम जी के 12 नाम और उनका अर्थ: क्यों कहलाते हैं ‘हारे का सहारा’ और ‘शीश के दानी’ - June 17, 2026
- बाजार जैसी क्रीमी आइसक्रीम अब बनेगी घर पर, बस खर्च करना होंगे सिर्फ 40 रुपए… - June 17, 2026
- हर व्यक्ति को रोजाना चाहिए लगभग 80 ग्राम प्रोटीन, जानें डाइट में क्या शामिल करने से होगी पूर्ति… - June 17, 2026

